वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
22-Mar-2020 08:51 PM
PATNA : देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार सुबह तक पूरे देश भर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 380 से ज्यादा हो गई है। देश में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं आज एक दिन में तीन कोरोना पेशेंट की मौत हो गयी। इस बीच एक बड़ा दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है जिसके बारे में जानने की जरूरत है। इसे पढ़ कर घबराने की जरूरत नहीं बल्कि ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
हम बात कर रहे हैं डायबिटीज की। देश में कोरोना से हुई मौतों के बीच ये आंकड़ा सामने आया है कि देश भर में हुई कोरोना की सात मौतों में छह मृतक डायबिटीज पेशेंट थे। पटना में एम्स में इलाज के दौरान 38 साल के सैफ अली की मौत हो गयी। एम्स प्रशासन ने बताया कि वह डायबिटीज का मरीज था। उसकी किडनी भी खराब थी। पटना एम्स के सुपरिंटेंडेंट सीएम सिंह ने बताया कि सैफ को पहले से ही किडनी की बीमारी थी। वह डायलिसिस पर था। इसके साथ ही उसमें कोरोना के सिम्टम्स डेवलप हुए, सैंपल आरएमआरआई भेजा गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। रविवार को मिली रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था।
इधर मुंबई में शनिवार रात 63 साल के एक मरीज की मौत हो गई। उन्हें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी थी।छह मरीजों के बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें डायबिटीज की बीमारी थी। 10 मार्च को कोरोना से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में 75 साल के संदिग्ध की हुई थी। एक दिन बाद संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
फिर दूसरी मौत 13 मार्च को दिल्ली में 68 साल की बुजुर्ग की हुई। महिला अपने बेटे से संक्रमित हुई थीं।17 मार्च को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। पति-पत्नी और बेटी दुबई से लौटे थे।18 मार्च को पंजाब के नवांशहर के पठलावा गांव में 70 साल के बुजुर्ग की मौत हुई। इटली-जर्मनी से लौटे थे।21 मार्च की रात मुंबई में 63 साल के मरीज की मौत हो गई। वहीं 21 मार्च की रात पटना एम्स में 38 साल के सैफ अली की मौत हुई। वह कतर से आया था।