Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
06-Oct-2025 10:28 AM
By First Bihar
BSNL 5G: बीएसएनएल के यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 27 सितंबर को 4G सर्विस शुरू होने के ठीक बाद अब कंपनी 5G की तरफ तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में खुलासा किया है कि अगले 6 से 8 महीनों में सभी 4G टावरों को 5G में बदल दिया जाएगा। मतलब, अप्रैल-मई 2026 तक 1 लाख 4G साइट्स पूरी तरह तैयार हो जाएंगी और जून से 5G रोलआउट शुरू हो सकता है।
ये बात उन्होंने 'कौटिल्य इकोनॉमिक एनक्लेव 2025' में कही है। सिंधिया ने ये भी बताया है कि भारत अब अपना देसी 4G स्टैंडर्ड लेकर दुनिया के उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है, जहां पहले सिर्फ स्वीडन, फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे ही देश थे। इससे देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।
4G सर्विस की शुरुआत से ही बीएसएनएल ने कमाल कर दिखाया है। देशभर के 92,564 टावरों पर ये नेटवर्क चालू हो चुका है और टेस्टिंग में दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में 40-50 Mbps की औसत स्पीड मिल रही है। नेटवर्क स्टेबल है और कवरेज भी शानदार। लेकिन अब 5G अपग्रेड से स्पीड और कनेक्टिविटी दोगुनी हो जाएगी।
मंत्री ने कहा है कि ये स्विच भारत को दुनिया का छठा देश बनाएगा जो एंड-टू-एंड 5G दे सकेगा। C-DOT और TCS की मदद से विकसित ये देसी टेक, चाइनीज इक्विपमेंट पर निर्भरता खत्म करेगी। साल के आखिर तक दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में पायलट 5G शुरू हो सकता है और फिर पूरे देश में फैलेगा।
बीएसएनएल की ये प्रोग्रेस देखकर लगता है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी अब प्राइवेट प्लेयर्स को कड़ी टक्कर देगी। 4G लॉन्च के बाद सब्सक्राइबर्स बढ़े हैं, रेवेन्यू में 12% ग्रोथ हुई है और कंपनी प्रॉफिटेबल हो गई है। 5G आने से हाई-स्पीड डेटा और वॉयस कॉलिंग सस्ते में मिलेगी जो ग्रामीण इलाकों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। लेकिन अभी यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।