Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा; विकास का बनेगा मुख्य केंद्र Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा; विकास का बनेगा मुख्य केंद्र Bhagalpur Metro : 22 स्टेशन, 3 लाइनें और 2 कॉरिडोर: भागलपुर मेट्रो अपडेट 2026 – जानिए पूरी जानकारी बिहार में शराबबंदी हुई बेहाल: शराब तस्कर निकला पुलिस का जवान, बीयर की खेप के साथ मेयर के सरकारी और प्राइवेट बॉडीगार्ड अरेस्ट बिहार में शराबबंदी हुई बेहाल: शराब तस्कर निकला पुलिस का जवान, बीयर की खेप के साथ मेयर के सरकारी और प्राइवेट बॉडीगार्ड अरेस्ट डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, बिहार पुलिस के ASI पर गिरी गाज; वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया बड़ा एक्शन डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, बिहार पुलिस के ASI पर गिरी गाज; वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया बड़ा एक्शन Bihar crime news : 5000 रुपये के कर्ज को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, मातम का माहौल; जांच में जुटी पुलिस Bihar Police Bharti 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन इस तारीख से शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया Bihar News : बिहार में यह कैसा विकास ? 2014 में ही रोपवे निर्माण के लिए मिली मंजूरी पर अभी तक नहीं हुआ काम; जवाब देने में मंत्री के छुटे पसीने
11-Jan-2025 05:44 PM
By First Bihar
Girl friend Murder: मध्य प्रदेश के देवास से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसके शव को फ्रिज में छुपा दिया। यह घटना बैंक नोट प्रेस पुलिस थाना क्षेत्र के वृंदावन धाम कॉलोनी के मकान नंबर 128 की है। यहाँ एक घर के फ्रिज में 30 वर्षीय पिंकी नामक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस जाँच में पता चला कि पिंकी अपने बॉयफ्रेंड संजय पाटीदार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जब पिंकी ने संजय पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने अपने दोस्त विनोद के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को चालू फ्रिज में छिपा दिया।
इस घटना का खुलासा लगभग 10 महीने बाद तब हुआ जब बिजली बंद होने के कारण फ्रिज ने काम करना बंद कर दिया और घर से बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचित किया, जिसके बाद मामले का पता चला। फ्रिज खोलने पर पिंकी का शव मिला।
जाँच में यह भी पता चला कि उज्जैन का रहने वाला संजय जुलाई 2023 से पिंकी के साथ इस घर में लिव-इन में रह रहा था। जून 2024 में संजय ने मकान खाली कर दिया था, लेकिन दो कमरों को खाली नहीं किया था और उनका किराया ऑनलाइन मकान मालिक को भेजता रहता था। पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब बिजली बंद होने से फ्रिज बंद हो गया। पुलिस का मानना है कि पिंकी की हत्या जून 2024 में की गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।