BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव
16-Feb-2026 12:44 PM
By FIRST BIHAR
Chemical Factory Blast: राजस्थान के भिवाड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 3 से 4 तेज धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, केमिकल की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक 8 मजदूर आग की चपेट में आकर जिंदा जल चुके थे।
बताया जा रहा है कि जिस G-1, 118 क्षेत्र में हादसा हुआ, वह फैक्ट्री कई महीनों से बंद थी और वहां बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर फटने से धमाके हुए, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाने की बात सामने आ रही है।
घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर मौजूद थे। धमाके के बाद कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 8 लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल एक मजदूर के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है और उसका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।