पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'… राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट Bihar News: CO की हड़ताल,...राजस्व न्यायालयों में केस का अंबार, कैसे हो निबटारा..इसके लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 7 तरह के गाइडलाइन, जानें.... क्यों नहीं डाला वोट? कांग्रेस MLA मनोज विश्वास ने राजेश राम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए... LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस
23-Nov-2025 02:52 PM
By First Bihar
DESK: अपने कलेजे के टुकड़े के लिए एक मां ने जान की बाजी लगा दी। बेटे को बचाने के लिए एक तेंदुए से भिड़ गई। किसी तरह उसने तेंदुए के चंगुल से बेटे को छुड़ाया। जिसके बाद तेंदुआ बच्चेको छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने घायल महिला और उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर किया गया। जिसका इलाज जारी है। अब इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच की है जहां बेटे की जान बचाने के लिए एक मां तेंदुए से भिड़ गयी। घटना शनिवार की रात की है, जब जंगल से निकले तेंदुए ने मां के पास खेल रहे बच्चे पर हमला कर दिया। जिसके बाद बेटे को बचाने ने जान की बाजी लगा दी। जिसके बाद तेंदुआ घायल मां-बेटे को छोड़ दिया और जंगल की ओर भाग निकला। तेंदुए के हमले में मां-बेटे दोनों घायल हो गये। दोनों को एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
घायल महिला की पहचान बहराइच के मुर्तिहा कोतवाली इलाके के दुर्गा गौढ़ी बाजार निवासी रमेश कुमार की 22 वर्षीया पत्नी श्रीदेवी और 5 साल के बेटे जितिन के रूप में हुई है। बेटे के साथ महिला घर के दरवाजे के पास शनिवार की शाम में बैठी थी। तभी निकलकर एक तेंदुए ने झपट्टा मारकर बच्चे को दबोचने की कोशिश पर लेकिन उसका सामना बच्चे की मां से हो गया। श्रीदेवी तेंदुए से भिड़ गई और इस दौरान मां-बेटे दोनों को तेंदुए ने घायल कर दिया। इस घटना इलाके में दहशत का माहौल है। तेंदुए का खौफ ऐसा कि लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं।