ब्रेकिंग न्यूज़

viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?

NSA : अजित डोभाल के साथ काम करेंगे यह शख्स, CRPF-ITBP में रह चुके हैं DG

NSA : अनीश दयाल सिंह का करियर तीन दशक से अधिक का रहा है, जिसमें उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया। वह सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के डायरेक्टर जनरल रह चुके है।

Anish Dayal Singh

24-Aug-2025 04:05 PM

By First Bihar

NSA : आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को भारत का डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र (NSA) नियुक्त किए गए हैं। यह जिम्मेदारी उनके लंबे अनुभव और सुरक्षा मामलों में गहरी समझ को ध्यान में रखते हुए दी गई है। इसके अब लागों में यह जानने को लेकर उत्सुकता हो गई है कि यह शक्स आखिर हैं कौन जो अजित डोभाल के साथ काम करेंगे। 


दरअसल, अनीश दयाल सिंह का करियर तीन दशक से अधिक का रहा है, जिसमें उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया। वह सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के डायरेक्टर जनरल रह चुके है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और इंटेलिजेंस से जुड़े मामलों में गहरा अनुभव हासिल किया। इसके बाद अब वह यह नया रोल निभाएंगे। 


डिप्टी NSA के तौर पर अनीश दयाल सिंह,का काम देश की नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े अहम मुद्दों पर स्ट्रैटेजिक एडवाइस देना होगा। खासतौर पर काउंटर-इंसर्जेंसी और काउंटर-टेररिज़्म में उनकी विशेषज्ञता भारत की सुरक्षा नीतियों को दिशा देने में अहम योगदान देगी। डिप्टी NSA का दायित्व केवल पॉलिसी मेकिंग तक सीमित नहीं रहेगा। इसके अलावा कई अन्य तरह के काम रहेंगे। 


इधर,इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) जैसी अन्य सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ नजदीकी कोऑर्डिनेशन भी करना होगा। यह कोऑर्डिनेशन इसलिए जरूरी है ताकि अलग-अलग स्तर पर काम करने वाली एजेंसियां एक साझा रणनीति के तहत आगे बढ़ें और सुरक्षा से जुड़े किसी भी मुद्दे पर त्वरित और सटीक प्रतिक्रिया दी जा सके।