Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
25-Jan-2025 06:20 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Delhi Assembly Election: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने प्रचार की जिम्मेदारी उठा ली है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह आज राजौरी गार्डन और त्रिनगर में दो रैलियां करेंगे। इसके बाद आदर्श नगर में रोड शो भी करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जोरशोर से प्रचार करेंगे। पीएम मोदी दिल्ली में 3 रैलियां करेंगे। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दिल्ली चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। योगी आदित्यनाथ ने 23 जनवरी से अपनी रैलियों की शुरुआत किराड़ी से कर दी है। अगले कुछ दिनों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां के सीएम और केंद्रीय मंत्री भी कई रोड-शो, रैलियां और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
रिपोर्टस के मुताबिक अमित शाह आज दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा भाी जारी करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले 7 जनवरी को बीजेपी ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को 'विकसित दिल्ली की नींव' बताया था। इसके बाद 21 जनवरी को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने जारी किया था।