ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Delhi Election Result 2025: ‘दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है’ चुनावी नतीजों से गदगद हुए मांझी, जानिए.. इतनी खुशी की क्या है असली वजह?

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में बीजेपी को मिली जीत से जीतन राम मांझी गदगद हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है हालांकि मांझी की खुशी की असली वजह कुछ और ही है।

08-Feb-2025 01:59 PM

By FIRST BIHAR

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। 27 साल बाद बीजेपी की वापसी दिल्ली की सत्ता में होने जा रही है। बीजेपी की इस जीत से सहयोगी दलों में खुशी का माहौल है। दिल्ली चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने से अपनी नाराजगी जता चुके जीतन राम मांझी बीजेपी को मिली बढ़त से गदगद हो गए हैं हालांकि जेडीयू और लोजपा (रामविलास) अपनी सीट गंवा चुके हैं।


दरअसल, दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए बीते 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 8 फरवरी को सुबह से ही मतगणना जारी है। इस बार दिल्ली की सरकार में बीजेपी की वापसी होती दिख रही है। नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव हार चुके हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा चुनाव जीत गए हैं। वहीं जंगपुरा सीट से दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार चुके हैं हालांकि आखिरी वक्त में सीएम आतिशी ने आम आदमी पार्टी की लाज बचा ली।


दिल्ली में एनडीए के तीन दल बीजेपी, जेडीयू और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) चुनाव लड़ रहे थे। जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को एक-एक सीटें मिली थीं जबकि गठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। जिसको लेकर जीतन राम मांझी ने पिछले दिनों नाराजगी भी जताई थी और कहा था कि जिस तरह से झारखंड और दिल्ली के चुनाव में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई, ऐसा बिहार में नहीं चलेगा, इस बार हम अपना हिस्सा लेकर रहेगी।


हालांकि आज चुनाव के रूझान आने के बाद जीतन राम मांझी गदगद हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है। बिहार की सियासत में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि मांझी बीजेपी की जीत से गदगद तो हैं ही लेकिन कहीं न कहीं उनकी खुशी के पीछे जेडीयू और खासकर लोजपा (रामविलास) की हार एक बड़ी वजह हैं क्योंकि चिराग पासवान को बीजेपी ने झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक-एक सीट दी थी जबकि मांझी चुनाव से अलग रखा गया था। हाल ही में मांझी ने बिहार चुनाव में 20 से अधिक सीटों की मांग उठाई थी और कहा था कि झारखंड और दिल्ली चुनाव में तो कुछ नहीं बोले लेकिन इस बार बिहार चुनाव में वह अपना हिस्सा लेकर रहेंगे।