ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

दिल्ली चुनाव में हुई ओवैसी की एंट्री, 2 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, केजरीवाल- BJP पर जमकर बरसे

Delhi Assembly Election: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की एंट्री हो चुकी है। दिल्ली में ओखला और मुस्तफाबाद की सीट पर ओवैसी की पार्टी चुनाव लड़ रही है।

24-Jan-2025 07:30 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Delhi Assembly Election: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। राजनीतिक पार्टियों जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं।  हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी दिल्ली में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। ओवैसी ने ओखला विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। आपको बता दें कि एआईएमआईएम दिल्ली विधानसभा की केवल दो सीटों ओखला और मुस्तफाबाद से ही चुनाव लड़ रही है।


दोनों ही सीटों पर एआईएमआईएम ने दिल्ली दंगों के आरोपियों को टिकट दिया है। ये दोनों नेता इन दिनों जेल में बंद हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में मुसलमान वोट करीब 20 लाख हैं। पिछले दो चुनावों से मुसलमानों के वोट आम आदमी पार्टी की झोली में जा रहे हैं। लेकिन इस बार दिल्ली चुनाव में एआईएमआईएम की इंट्री और कांग्रेस के थोड़ा मजबूत होने से इसमें बंटवारा होने की उम्मीद है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान ओवैसी ने बीजेपी और केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। 


दिल्ली के शाहीन बाग पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ओखला और मुस्तफाबाद की जनता इन दोनों सीटों पर हमारे उम्मीदवारों को इंसाफ दिलाने के लिए वोट करेगी। उन्होंने कहा कि जो मजलूम लोग जेल में सड़ रहे हैं, उनको तकलीफ से आजादी दिलाना आवाम की जिम्मेदारी है। जेल से चुनाव लड़ना गुनाह नहीं है। ओवैसी ने कहा कि 'मैं केजरीवाल को चुनौती देता हूं वो जेलों में बंद लोगों की आवाज उठाएं, लेकिन उन्हें सिर्फ मुसलमानों के वोट चाहिए। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने कौन सी दवा और पी है, जो उनको जमानत मिल गई और शिफा उर रहमान और ताहिर को नहीं मिल रही है। केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ओखला और मुस्तफाबाद में काम नहीं कराया। '