ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में इतने फीसद उम्मीदवार दागी, जानिए.. किस पार्टी ने कितने क्रिमिनल्स को दिए टिकट

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में ताल ठोक रहे विभिन्न दलों के 18 प्रतिशत उम्मीदवार दागी पाए गए हैं. सबसे अधिक दागी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के हैं जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस और तीसरे नंबर पर बीजेपी है।

20-Jan-2025 10:37 AM

By FIRST BIHAR

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। हर बार की तरफ इस बार भी चुनाव में बड़ी संख्या में दागी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न दलों के करीब 18 फीसद उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज हैं।


दरअसल, आगामी पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव के लिए वोटिंग होनी है जबकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए कुल 719 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।


719 उम्मीदवारों 129 उम्मीदवारों के खिलाफ मामले दर्ज आपराधिक मामले दर्ज हैं। 129 उम्मीदवारों में से 91 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के हैं और बाकी दागी उम्मीदवार अन्य दलों के हैं। सिर्फ 6 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां एक भी दागी कैंडिकेट चुनाव मैदान में नहीं है। 


आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कुल 18 फीसद उम्मीदवार दागी पाए गए हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी में सबसे अधिक दागी उम्मीदवार हैं। आम आदमी पार्टी ने 70 में से 42 दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने 30 और बीजेपी ने 19 दागी नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाया है।


इन उम्मीदवारों के शपथ पत्र से मिली जानकारी के आधार पर चुनाव आयोग ने आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों को नो योर कैंडिडेट एप पर लाल रंग से हाइलाइट कर दिया है। अधिकांश दागी उम्मीदवारों के ऊपर मारपीट, धमकी देने, सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट और उन्हें धमकाने के अलावा सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है।