Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
20-Jan-2025 02:19 PM
By First Bihar
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी, आम आदमी पार्टी से तो बीजेपी से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में हैं. इन दोनों के खिलाफ ट्रांसजेंडर प्रत्याशी राजन सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी सुरक्षा से संबंधित याचिका डाली है. सोमवार को हाई कोर्ट में ट्रांसजेंडर राजन सिंह की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा मुहैया कराने वाली याचिका पर सुनवाई हुई.
हाई कोर्ट ने राजन सिंह की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर सुरक्षा संबंधित रिपोर्ट मांगी है. दरअसल, राजन सिंह दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने अपनी जान पर खतरा बताते हुए दिल्ली पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. राजन सिंह ने अदालत को बताया कि उन्हें हाल ही में धमकी भरे फोन आए हैं और उनके नामांकन पत्र को भी फाड़ दिया गया था. राजन सिंह ने अदालत को बताया है कि उनका नामांकन पत्र चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है. उन्होंने हाई कोर्ट से कहा कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ने वाला इकलौता ट्रांसजेंडर हूं और मेरी सुरक्षा को खतरा है. चुनाव तक मुझे सुरक्षा मुहैया कराई जाए. चुनाव खत्म होने के बाद भले ही सुरक्षा हटा ली जाए.
फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट ने संबंधित डीसीपी को 4 दिन के भीतर राजन सिंह की थ्रेट परसेप्शन असेसमेंट करने को कहा है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी. बता दें कि लगभग 15 दिन बाद ही दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं. दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा. वहीं 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी. इसके लिए नामांकन का दौर खत्म हो चुका है.
चुनावी मैदान में उतरे ट्रांसजेंडर प्रत्याशी की जान को खतरा? हाई कोर्ट से की बड़ी अपील; 27 को सुनवाई