Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
21-Apr-2025 11:43 AM
By First Bihar
Rashtriya Janata Dal: बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी विचारधारा और सामाजिक न्याय के एजेंडे को राष्ट्रीय स्तर पर धार देने के लिए प्रवक्ताओं की एक सशक्त टीम गठित की है। खास बात यह है कि पार्टी ने इस बार उच्च शिक्षित और विशेषज्ञ प्रवक्ताओं की 'पीएचडी फौज' को उतारा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए शिक्षाविदों की सूची में शामिल हैं:
डॉ. श्याम कुमार – एसोसिएट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, किरोरी मल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
डॉ. राज कुमार राजन – एसोसिएट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, शहीद भगत सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
डॉ. दिनेश पाल – सहायक प्रोफेसर, हिंदी विभाग, जगलाल चौधरी कॉलेज, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
डॉ. अनुज कुमार तरुण – सहायक प्रोफेसर, हिंदी विभाग, पीजी कैंपस, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
डॉ. राकेश रंजन – सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, जी.डी. कॉलेज, मधुबन (पूर्वी चंपारण), बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय
श्री उत्तपल बल्लभ – एम.फिल, भौगोलिक अध्ययन विभाग, पटना विश्वविद्यालय
डॉ. रवि शंकर रवि – एसोसिएट प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, बी. आर. अंबेडकर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
डॉ. बादशाह आलम – एसोसिएट प्रोफेसर, इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय
राजद नेतृत्व ने नव-नियुक्त प्रवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी साथी न केवल वैचारिक रूप से समर्पित हैं, बल्कि संगठन और सामाजिक न्याय की लड़ाई में निरंतर सक्रिय रहे हैं।माना जा रहा है कि अब इनकी नियुक्ति राष्ट्रीय स्तर पर जनसरोकारों की आवाज़ को और मजबूती देगी।
चुनावी रणनीति का हिस्सा
राजनितिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह टीम आगामी चुनाव में पार्टी की नीति, विचार और एजेंडे को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। RJD अब शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों के जरिए बौद्धिक विमर्श की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार दिख रही है।