Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
07-Apr-2025 02:07 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का पटना दौरा जारी है. आज एक बार फिर से वे संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने आरएसएस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश का यह संविधान 1947 का नहीं, बल्कि हजारों साल पुरानी है.
राहुल गांधी ने कहा, संविधान हजारो साल पुरानी है. आप हजारों साल पुरानी विचारधारा की रक्षा कर रहे हो. अगर हम सच्चाई की बात करें तो क्या इसमें सावरकर जी की विचारधारा है? हो ही नहीं सकती, क्योंकि वह सच्चाई का सामना नहीं कर सके. अब यह बात किसी को अच्छी लगे या ना लगे, लेकिन यह सच्चाई है .हमें बोलने ही पड़ेगे. राहुल गांधी ने आगे कहा कि बड़े-बड़े नेताओं- महापुरुषों ने इस देश की जनता से सीखा, उसे संविधान में रखा है. अंबेडकर जी ने दलितों के लिए लड़ाई लड़ी, यह किसने सिखाया, देश की जनता ने सिखाया, देश के दलितों के अंदर दर्द था उस दर्द को अंबेडकर जी समझे, उस कठिनाई को समझें. उसी सच्चाई के लिए अंबेडकर जी लड़े .
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सच्चाई की लड़ाई चल रही है. आजकरल सच्चाई बोलना मुश्किल है. आज की राजनीति को ही देख लीजिए. बड़े-बड़े नेताओं को देख लीजिए, बोल नहीं पाते हैं. देश की जनता जानती है, लेकिन बड़े-बड़े नेता बोल नहीं पाते हैं.
उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आप लोगों को दबाया नहीं जा सकता है. आपके खून के अंदर अंबेडकर जी, गांधी जी की विचारधारा है. इसको कोई नहीं मिटा सकता .अमेरिका के राष्ट्रपति ने स्टॉक मार्केट की धज्जियां उड़ा दी. आप में से कितने लोग स्टॉक मार्केट में पैसा डालते हैं, यहां एक परसेंट से कम लोग स्टॉक मार्केट में पैसा डालते हैं. स्टॉक मार्केट आपका औजार नहीं है. इसमें अनलिमिटेड पैसे बनते हैं, इसका फायदा आपको नहीं मिलेगा .