ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Pm Modi in Bihar: PM मोदी की हुंकार...'प्राण जाय पर वचन न जाय', मैं अपना वचन पूरी कर बिहार की धरती पर आया हूं, सिंदूर की शक्ति क्या होती है, यह 'पाकिस्तान' और 'दुनिया' दोनों ने देखा..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के बिक्रमगंज पहुंचे और 48,500 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। जनसभा में भोजपुरी में संबोधन शुरू कर उन्होंने आतंकी हमलों और पाकिस्तान पर करारा जवाब दिया।

30-May-2025 11:26 AM

By Viveka Nand

Pm Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं.  दूसरे दिन पीएम मोदी आज बिक्रमगंज पहुंचे, सभा स्थल तक प्रधानमंत्री खुली जीप पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए पहुंचे. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी साथ रहे. CM नीतीश ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत किया. नीतीश कुमार सभी से खढ़े होकर प्रधानमंत्री का अभिवादन करने को कहा. अपनी बात रखने से पहले 48 हजार 500 करोड़ की उर्जा-सड़क रेल-शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. 

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भोजपुरी भाषा से अपनी बात की शुरूआत की. कहा कि सासाराम नाम में राम जुड़ा है. सासाराम के लोग जानते हैं कि भगवान राम और उनकी रीति क्या थी, प्राण जाए पर वचन न जाए. यानी जो वचन एक बार दे दिया, वह पूरा होकर के ही रहता है. प्रभु श्री राम की रीति अब नए भारत की नीति बन गई है. अभी पहलगाम मेंआतंकी हमला हुआ था . हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए. इस जघन्य आतंकी हमले के बाद मैं बिहार आया था. बिहार की धरती से मैंने देश को वादा किया था, वचन दिया था की. बिहार की धरती पर आंख में आंख मिलाकर हमने कह दिया था. आतंक के आकाओ के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. बिहार की धरती पर मैंने कहा था, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा होगी. आज जब मैं बिहार आया हूं अपने वचन पूरा करने के बाद आया हूं. जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है. भारत की बेटियों की सिंदूर की शक्ति क्या होती है, यह पाकिस्तान भी देखाऔर  दुनिया ने भी देखा. जिस पाकिस्तान की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे, हमारी सेना ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया. पाकिस्तान के एयर बेस, उनके सैन्य ठिकाने हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए. यह नया भारत है. यह नए भारत की ताकत है .बिहार के भाइयों यह हमारा बिहार वीर कुंवर सिंह की धरती है.

पीएम मोदी के सामने बार-बार हाथ जोड़कर अपनी बात कह रहे थे सीएम नीतीश 

मंच पर पीएम मोदी की एक तरफ बिहार के राज्यपाल तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठे थे. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जब सभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ जोड़कर पीएम मोदी से कुछ कह रहे थे. नीतीश कुमार बार-बार पीएम की तरफ हाथ जोड़कर कुछ बात कह रहे थे. इस दौरान पीएम मोदी भी नीतीश कुमार के सामने मुस्कुराकर अपनी बात कह रहे थे. बातचीत से ऐसा लग रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूबे से जुड़े विकास की योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे. बातचीत का भाव देखकर ऐसा लगा कि सीएम नीतीश के हाथ जोड़कर अपनी बात रखने का सम्मान करते हुए पीएम मोदी ने डिमांड को स्वीकर कर लिया.

 पीएम मोदी ने आज रेलवे की कई योजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें पटना के हार्डिग पार्क में पांच टर्मिनल प्लेटफार्म,सोननगर -मोहम्मदगंज के बीच तीसरी नई लाइन का शिलान्यास और सासाराम-अनुग्रह नारायण रोड के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का शुभारंभ करना भी शामिल है