Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
11-Mar-2025 04:28 PM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में होली के रंग के साथ ही साथ अब राजनीतिक रंग भी गहराने लगा है। रंग-अबीर के बहाने राजनेता अपनी गोटी और गठबंधन भी इस चुनाव को लेकर तय करने में लग गए हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और दलित वोटरों के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले पशुपति कुमार पारस ने बड़ा एलान किया है।
पशुपति कुमार पारस ने यह तय कर दिया है कि वह इस विधानसभा चुनाव में किस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे,इसका फैसला अगले महीने यानी अप्रैल महीने के 14 तारीख को करेंगे। इसके बाद अब आपके मन में यह सवाल होगा की आखिर इस दिन ऐसा क्या है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह डेट तय किया हैं। तो कुछ लोगों को इसकी वजह मालूम भी होगी और जिन्हें नहीं मालूम है उन्हें आज हम बताने की कोशिश करेंगे की आखिर पशुपति कुमार पारस ने यह डेट क्यों तय किया है। तो आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है।
दरअसल, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि 14 अप्रैल को बड़ा ऐलान करेंगे, और बताएंगे कि बिहार का चुनाव वो किसके साथ मिलकर लड़ेंगे, एनडीए के साथ जाएंगे, या फिर महागठबंधन का दामन थामेंगे। आरा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि हमारी पार्टी का फैसला है कि हम बिहार के 243 सीटों पर भ्रमण करें। हम इंटरनल सर्वे करा रहे हैं।
पशुपति पारस ने बताया कि 14 अप्रैल को बापू सभागार में बहुत बड़ी रैली करने जा रहे हैं। पार्टी की बैठक होने के बाद उसमें जो फैसला होगा, वो हम बिहार की जनता और मीडिया के सामने रखेंगे। मैं बताऊंगा कि मुझे किस तरफ जाना है। उन्होंने कहा कि वैसे सभी को मालूम है कि मैं किस तरफ जाऊंगा। लेकिन राजनीति में कुछ बातें भविष्य के गर्त में रहने दीजिए।
इधर, भाजपा पर निशाना साधते हुए पशुपति पारस ने कहा कि हमारे 5 सांसद थे, सभी सांसदों का टिकट काट दिया गया। इसका कारण मै नहीं जानता हूं। सिर्फ इतना ही जनता हूं दलित की पार्टी थी और BJP दलित विरोधी है। लोकसभा में बाबा भीम राव अंबेडकर के खिलाफ कितनी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।