Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
12-Nov-2025 12:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: मोतिहारी जिले के सुगौली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया के दौरान मतदानकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुगौली स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय निमुई के बूथ संख्या 218 और 219 पर VVPAT मशीन से निकली वोट स्लिप्स खुले में लावारिस हालत में पड़ी मिली हैं।
इन फेंकी गई स्लिप्स पर कई राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह जैसे हाथी, ब्लैकबोर्ड आदि साफ दिखाई दे रहे हैं, जो मतदान की गोपनीयता और चुनावी सामग्री की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। जानकारी के अनुसार, मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि किसी मतगणना में आपत्ति होती है, तो इसी VVPAT स्लिप्स की गिनती कर यह सत्यापित किया जाता है कि किस उम्मीदवार को कितना वोट मिला।
ऐसे में इन स्लिप्स का खुले में मिलना चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है। घटना की जानकारी मिलते ही जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार श्याम किशोर चौधरी और बसपा उम्मीदवार मौके पर पहुंचे। दोनों ने मतदान प्रक्रिया की जांच और मतदान रद्द करने की मांग की है।
बता दें कि VVPAT मशीन ईवीएम के साथ जुड़ी होती है। जब कोई मतदाता EVM पर वोट डालता है, तो VVPAT मशीन एक छोटी कागज़ की पर्ची प्रिंट करती है जिसमें चुने गए प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह दिखाई देता है। यह पर्ची लगभग 7 सेकंड के लिए स्क्रीन पर दिखती है, ताकि मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सके, और फिर सुरक्षित बॉक्स में गिर जाती है। इसका उद्देश्य मतदान की पारदर्शिता और ऑडिट के लिए रिकॉर्ड तैयार रखना है।