ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Bihar Politics: अनंत बाबू को विजयी बनाइए....मोकामा की धरती से ललन सिंह ने कर दिया एलान

Bihar Politics: मोकामा विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी ताक़त का जोरदार प्रदर्शन किया। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोकामा की धरती से एलान करते हुए जनता से अपील

16-Sep-2025 01:51 PM

By First Bihar

Bihar Politics : मोकामा की धरती इस बार चुनावी समर का केंद्र बन गई है। सोमवार को यहां एनडीए की ओर से आयोजित विशाल सम्मेलन में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए के कद्दावर नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने खास अंदाज़ में चुनावी बिगुल फूंका। उन्होंने मंच से साफ शब्दों में एलान किया कि मोकामा की जनता को इस बार “अनंत बाबु” यानी अनंत सिंह को भारी मतों से विजयी बनाना है। ललन सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।


मोकामा के मोर में आयोजित इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मंच पर जेडीयू और बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। पूरे इलाके में जनसभा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। ललन सिंह के आने से पहले ही लोग “एनडीए जिंदाबाद” और “अनंत बाबु विजयी हों” के नारे लगाने लगे थे। माहौल पूरी तरह चुनावी जश्न में बदल गया।


सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा,  हमारे अनंत बाबु ने हमेशा गरीबों, किसानों और वंचितों के लिए काम किया है। इसलिए इस बार कोई कसर मत छोड़ना, उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना है।” उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दल सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता अब जाग चुकी है और विकास का साथ देगी। ललन सिंह ने मोकामा की जनता से अपील की कि वे एनडीए उम्मीदवार को जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।


ललन सिंह के इस बयान को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। एक ओर जहां एनडीए अपने पुराने वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष को सीधी चुनौती दी जा रही है। अनंत सिंह का नाम मोकामा की राजनीति से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। उनकी लोकप्रियता और प्रभाव को देखते हुए माना जा रहा है कि एनडीए उन्हें सामने रखकर वोटरों को एकजुट करना चाहता है।


सभा के दौरान मंच से लेकर मैदान तक एक ही नारा गूंज रहा था—“अनंत बाबु जिंदाबाद”। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी। ललन सिंह ने अपने भाषण में विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न तो कोई योजना है और न ही कोई विजन। वे सिर्फ जनता को गुमराह करना जानते हैं। लेकिन एनडीए ने बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।


मोकामा विधानसभा क्षेत्र में अनंत सिंह का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उनकी छवि एक जमीनी नेता की रही है, जो जनता के बीच हर सुख-दुख में खड़े रहते हैं। यही कारण है कि उन्हें “छोटे सरकार” कहकर पुकारा जाता है। ललन सिंह का यह बयान साफ संकेत देता है कि एनडीए इस बार अनंत बाबु के कंधों पर चुनावी जिम्मेदारी डाल रहा है।


मोकामा की धरती से गूंजे इस एलान ने आगामी विधानसभा चुनाव के समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है। ललन सिंह का यह आह्वान न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला साबित हुआ है, बल्कि इसने विपक्ष को भी सतर्क कर दिया है।