ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

RJD अध्यक्ष बनने के 20 दिन बाद लालू यादव ने बनाई अपनी टीम: इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

RJD: राजद अध्यक्ष बनने के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। उन्होंने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की सूची जारी की, जिसमें कई प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

26-Jul-2025 07:15 AM

By First Bihar

PATNA: RJD के अध्यक्ष पद पर फिर से आसीन हुए लालू प्रसाद यादव ने अपनी टीम बनाना शुरू कर दिया है. लालू यादव ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें पार्टी के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है. 


बता दें कि इसी महीने 5 जुलाई को लालू प्रसाद यादव लगातार 13वें कार्यकाल के लिए निर्विरोध राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. 05 जुलाई  को  आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की औपचारिकता निभाई गई थी. अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू यादव को नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी चुनना था. लालू ने उसकी शुरुआत कर दी है. 


आरजेडी के राष्ट्रीय प्रकोष्ठों के अध्यक्ष की नियुक्ति 

RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के अलग अलग प्रकोष्ठों के अध्यक्ष की लिस्ट जारी की है. जारी की है.

राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एक बार फिर से पूर्व मंत्री कांति सिंह को बनाया गया है.


राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सांसद अभय कुशवाहा को बनाया गया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है.


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को आरजेडी के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है.

बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह को आरजेडी के राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है.

वैसे दिलचस्प बात ये भी है कि लालू ने एक शिक्षक को अपनी पार्टी के छात्र विंग का अध्यक्ष बनाया है. प्रो. नवल किशोर यादव को आरजेडी के राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाया गया है.