ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू और तेजस्वी को बड़ा झटका, मोदी के मंच पर नजर आए RJD के विधायक

BIHAR ELECTION : बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आगामी कुछ महीनों में एलान होना है। इस बीच खबर यह है की राजद विधायक मोदी के साथ नजर आए हैं

22-Aug-2025 11:23 AM

By First Bihar

BIHAR ELECTION : बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आगामी कुछ महीनों में एलान होना है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टी अपने नए समीकरण तैयार करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में आज जब पीएम मोदी गया पहुंचें तो बड़ा बदलाव देखने को मिला। जब राजद के विधायक अचानक पीएम मोदी के साथ मंच पर नजर आए है। इसके बाद इसको लेकर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।


जानकारी के मुताबिक़, आज जब पीएम मोदी गया पहुंचे तो उनके मंच पर नवादा से राजद के वर्तमान विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर के साथ तमाम राजद और एनडीए के नेता आज पीएम नरेंद्र मोदी के मंच पर नजर आए हैं। सूत्रों के अनुसार यह नीतीश कुमार के साथ पार्टी को ज्वाइन करेंगे।


मालूम हो कि, 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद की विभा देवी ने स्वतंत्र उम्मीदवार श्रवण कुमार को हराकर जीत हासिल की।नवादा की राजनीति जातीय समीकरणों पर आधारित रही है—जहां यादव, भूमिहार, दलित और मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में विभा देवी के साथ आने से मगध के इलाके में भाजपा जो अपना किला मजबूत करना चहाती है उसमें यह एक बड़ी कड़ी साबित होगी।


इसके अलावा बीते दिन यह देखने को मिला था की जब तेजस्वी अपनी यात्रा कर रहे थे तो एक शख्स तेजस्वी से रजौली के विधायक की शिकायत करता है । वह कहता है ‘तेजस्वी भैया प्रकाश वीर को हटाना होगा आपको’, इस पर तेजस्वी हाथ से इशारा करते हैं और कहते हैं ‘हट गया’, फिर शख्स कहता है ‘हट गया ना, धन्यवाद भैया, वह आपके नाम पर जीत रहा था.’ इस पर तेजस्वी फिर कहते हैं ‘हट गया’, शख्स कहता है ‘धन्यवाद भैया’।


बता दें कि प्रकाश वीर 2020 में आरजेडी के टिकट पर विधायक बनें हैं। उसे कुल 69,984 मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी उम्मीवदार कन्हैया कुमार को 57,391 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, 2015 के चुनाव में भी प्रकाश वीर ही आरजेडी उम्मीदवार थे और उन्होंने जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने बीजेपी के अर्जुन राम को हराया था।