Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
25-Sep-2025 01:37 PM
By First Bihar
ELECTION COMMISSION : बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज सकती है। इससे पहले अब इस चुनाव को लेकर निर्वचान आयोग ने बड़ी जानकारी दी है। आयोग ने बताया है कि अब मतदान के बाद काउंटिंग होगी तो पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी उसके बाद ही EVM के वोटों को काउंट किया जाएगा। इसके साथ ही आयोग ने कई अन्य तरह के भी नियमों की जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने पोस्टल बैलेट की गिनती के नियमों में बदलाव किया है। अब ईवीएम और वीवीपैट की गिनती का दूसरा अंतिम दौर तभी शुरू होगा, जब पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो जाएगी। पहले, ईवीएम की गिनती पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने से पहले भी खत्म हो सकती थी। आयोग का कहना है कि यह बदलाव पारदर्शिता और स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
आयोग के अनुसार, अभी तक वोटिंग के दिन पोस्टल बैलेट की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होती है, और ईवीएम की गिनती 8:30 बजे शुरू होती है। इसके बाद पहले, ईवीएम की गिनती पोस्टल बैलेट की गिनती के किसी भी चरण में जारी रह सकती थी और इसके पहले पूरी होने की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता था। हालांकि, अब आयोग ने फैसला किया है कि ईवीएम/वीवीपैट की गिनती का दूसरा अंतिम दौर केवल तभी शुरू होगा, जब पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो जाएगी।
इसके अलावा आयोग का कहना है कि हाल ही में आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं (PwDs) और वरिष्ठ नागरिकों (85 वर्ष एवं उससे अधिक आयु) के लिए घर से मतदान (होम वोटिंग) की पहल की गई है। इसके परिणामस्वरूप डाक मतपत्रों (Postal Ballots) की संख्या में काफ़ी वृद्धि हुई है। डाक मतपत्रों की गणना ईवीएम (EVM) की गणना से पहले पूरी हो जाती है।
लेकिन गणना प्रक्रिया में एकरूपता और पूर्ण स्पष्टता बनाए रखने के उद्देश्य से आयोग ने यह निर्णय लिया है कि अब से, जिस गणना केंद्र पर डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही हो, वहाँ ईवीएम/वीवीपैट (VVPAT) की अंतिम से पहले वाली (दूसरी अंतिम) राउंड की गिनती तभी की जाएगी जब डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो जाएगी।
इधर, आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि जहाँ डाक मतपत्रों की संख्या अधिक हो, वहाँ आरओ (ROs) यह सुनिश्चित करें कि पर्याप्त संख्या में टेबल और गणना कर्मियों की व्यवस्था हो, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो और गणना प्रक्रिया और अधिक सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।