रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
05-Nov-2025 03:11 PM
By First Bihar
प्रसाशनिक महकमे से जुड़ीं एक अहम खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां DGP ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद पुलिस महकमे में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद अब नए डीजीपी नियुक्त करने को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल अब इसको लेकर कई तरह की चर्चा तेज हो गई है।
दरअसल, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उनके नजदीकी सूत्र इसे सच बता रहे हैं। 1990 बैच के इस आइपीएस अधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद डीजीपी बनाए जाने के फैसले को कोर्ट में भी चुनौती दी गई थी। इस मामले में भाजपा के बड़े नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दायर अवमानना याचिका स्वीकृत नहीं की जा सकती है।
मामले में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को लगातार तीन चिट्ठियां लिखकर नियुक्ति को नियम विरुद्ध करार दिया था। उन्हें आइपीएस अधिकारियों की प्रोन्नति से संबंधित यूपीएससी की बैठक में भी आने के लिए निमंत्रित नहीं किया गया था। डीएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रोन्नति से संबंधित मामले में डीजीपी अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल उठे थे। केंद्रीय लोक सेवा आयोग ने गुप्ता के कार्यकाल विस्तार की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण कुछ प्रमोशन मामलों पर फैसला टाल दिया गया था।
इसके बाद से ही उनके पद को लेकर असमंजस की स्थिति और गहराने लगी थी। यह साफ हो गया था कि केंद्र की मंजूरी के बिना गुप्ता का पद पर बने रहना मुश्किल होगा। सूत्रों के अनुसार इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने इस्तीफा देना उचित समझा।