Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
09-Oct-2025 12:05 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है और इसके मुताबिक अब कल से पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। ऐसे में अब राजनीतिक दलों के लिए अपने उम्मीदवार तय करना और सीट बंटवारे का फाइनल फैसला करना बेहद जरूरी हो गया है। लेकिन अब चिराग पासवान ने मामला फंसा दिया है। उन्होंने आज एक बार फिर बड़ा संकेत दिया है। चिराग ने कहा है कि जबतक मैं केंद्रीय मंत्री हूं तबतक...
चिराग पासवान सुबह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान एनडीए में सीट बंटवारे पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे। उन्होंने कहा कि मेरे पास और भी बहुत जिम्मेदारियां हैं। केंद्रीय मंत्री हूं। उस जिम्मेदारी का निर्वहन करने जा रहा हूं। चिराग पासवान ने कहा, ’बातचीत चल रही है। ऐसे में मेरे ऊपर और भी जिम्मेदारियां हैं। जब तक मैं मंत्री हूं तब तक मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है तो मैं फिलहाल उसको देखने जा रहा हूं।'
चिराग पासवान की इस टिप्पणी ने राजनीतिक दलों के बीच सस्पेंस और बढ़ा दिया है। पार्टी के नेताओं और समर्थकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि चिराग पासवान किस तरह से चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाएंगे। इससे यह साफ हो गया है कि चिराग फिलहाल केंद्रीय मंत्री के पद पर अपने कर्तव्यों को महत्व देंगे और सीट बंटवारे या चुनावी रणनीति पर तत्काल निर्णय लेने से बचेंगे या फिर वह कुछ इस तरह का संदेश देना चाहते हैं कि वह NDA से अलग भी विकल्प तलाश सकते हैं।
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए और महागठबंधन दोनों ही बड़े स्तर पर उम्मीदवारों और सीटों का समीकरण तैयार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि चिराग पासवान एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अपनी सशक्त भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन आज उन्होंने साफ कर दिया कि फिलहाल उनका फोकस मंत्री पद और मंत्रालय की जिम्मेदारियों पर रहेगा।