Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
09-Nov-2025 12:13 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहारशरीफ के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार की रात एक वार्ड गर्ल पर एसिड अटैक होने की घटना घटी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल के अंदर घुसकर वार्ड गर्ल पर एसिड की बोतल फेंकी, जो महिला के पास गिर गई। इस घटना में महिला बाल-बाल बच गई।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता जूली कुमारी, जो नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, आउटसोर्सिंग के माध्यम से वार्ड गर्ल के रूप में अस्पताल में तैनात हैं। वर्तमान में वह आनंद पथ (नाला रोड) में किराए के मकान में रहती हैं। घटना के समय जूली दूसरी शिफ्ट में लेबर वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं।
बताया गया कि पुराने अस्पताल भवन के लेबर वार्ड की ओर से वह नए भवन की तरफ जा रही थीं, तभी ऊपर से किसी ने उन पर एसिड की बोतल फेंक दी। बोतल उनके समीप गिरने के कारण जूली गंभीर रूप से घायल नहीं हुईं। नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज, अस्पताल स्टाफ और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
एसिड अटैक की यह घटना सुरक्षा और अस्पताल परिसर में निगरानी की कमी की ओर ध्यान खींचती है। प्रशासन ने अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दे रही है।