ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Bihar Vidhansabha Election 2025: भाजपा का एजेंडा हुआ आउट ! कह दिया- नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव..पर अगला CM कौन होगा यह तय नहीं

Bihar Vidhansabha Election 2025: भाजपा ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह विधायक दल की बैठक में तय करेंगे.

28-Feb-2025 12:43 PM

By Viveka Nand

Bihar Vidhansabha Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. चुनाव के बाद एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री कौन होगा..यह तय नहीं है. भारतीय जनता पार्टी ने यह साफ कर दिया है. भाजपा ने कहा है कि चुनाव के बाद फिर से बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री कौन होंगे, यह चुनाव बाद, विधायक दल की बैठक के बाद तय होगा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और वरिष्ठ मंत्री प्रेम कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी है.

नीतीश कुमार के नेतृत्व में लडडेंगे चुनाव, पर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर संशय 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि हम लोग पूरे बिहार में घूम घूमकर कह रहे हैं. एनडीए के सम्मेलन में सभी घटक दल के नेता जनता को बता रहे हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा. फिर से नीतीश कुमार यह हमारा स्लोगन है. मिर्च मसाला लगाकर तरह-तरह की खबरें बनाई जाती हैं. मैंने स्पष्ट कहा है, दिलीप जायसवाल कोई बड़ा फैसला नहीं लेता है. हमने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार की सरकार चला रहे हैं और चुनाव भी लड़ने जा रहे हैं. चुनाव के बाद कौन मुख्यमंत्री होंगे ? इस पर उन्होंने कहा कि यह तय करना हमारा काम नहीं है. 

चुनाव बाद तय होगा कौन बनेंगे मुख्यमंत्री- प्रेम कुमार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने भी साफ कहा है कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चय़न होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का जो बयान आया है, उन्होंने सही बयान दिया है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोगों को चुनाव लड़ना है. पार्टी ने साफ कर दिया है. चुनाव के बाद जब परिणाम आएंगे तो विधायकों की सहमति से पार्टी मुख्य़मंत्री तय करेगी, या फिर एनडीए के लोग तय करेंगे. जो भी तय कर लेंगे वो मान्य होगा. हम लोग नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव लड़ने जा रहे हैं. आगे की प्रक्रिया चुनाव के बाद तय होगी. पार्टी हाईकमान का जो आदेश होगा वह मान्य होगा.