Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
12-May-2025 08:00 AM
By First Bihar
Bihar vidhansabha election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने पारदर्शिता और सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए 25% अतिरिक्त बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और 35% वीवीपैट रिजर्व रखने का निर्णय लिया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त बैलेट यूनिट (BU), 25 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट (CU) और 35 प्रतिशत अतिरिक्त वीवीपैट (VVPAT) मशीनें तैयार रखी जाएंगी। इनका उपयोग मॉक पोल, तकनीकी खराबी या अन्य आपात स्थितियों में किया जाएगा।
इस बार सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), हैदराबाद द्वारा निर्मित ईवीएम का इस्तेमाल होगा। हालांकि देश में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) भी ईवीएम बनाती है, परंतु आयोग ने ECIL की मशीनों को ही तवज्जो दी है। कुल 1.75 लाख ईवीएम मशीनें राज्य के विभिन्न जिलों में भेजी जाएंगी। इन मशीनों की प्राथमिक जांच के लिए ECIL के इंजीनियर चरणबद्ध तरीके से जिलों में भेजे जा रहे हैं। यह कार्य जून 2025 तक पूरा करना है। जांच की निगरानी जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं करेंगे।
इसके अलावा, जिन क्षेत्रों में 15 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे, वहां दो ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक ईवीएम में 16 बटन होते हैं| 15 उम्मीदवारों के लिए और एक नोटा (NOTA) के लिए। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, मतदान के पूर्व ईवीएम मशीनों की जांच एवं प्रदर्शन की जानकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी|