ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

मंत्री बंदर है...? सत्ता पक्ष ने तेजस्वी का विरोध किया तो स्पीकर नंदकिशोर यादव BJP कोटे के मंत्रियों से भिड़ गए, कल भी डिप्टी CM से हुई थी भिड़ंत

बिहार विधानसभा में आज फिर सत्ता पक्ष और स्पीकर के बीच टकराव देखने को मिला। तेजस्वी यादव ने SIR मुद्दा उठाया तो मंत्री प्रेम कुमार उनके बयान का जवाब देना चाहते थे, लेकिन स्पीकर नंदकिशोर यादव भड़क गए और कार्यवाही स्थगित करने की धमकी दी।

24-Jul-2025 11:48 AM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार विधानसभा में आज फिर से सत्ता पक्ष और स्पीकर में भिड़ंत हो गई। भाजपा कोटे से अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे नंदकिशोर यादव की भाजपा कोटे के मंत्रियों से ही भिड़ंत हुई. दरअसल, मंत्री प्रेम कुमार सदन में बोलना चाह रहे थे. मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंत्रियों को बंदर कहा है. हम इसका जवाब देना चाहते हैं. इस पर नंदकिशोर यादव गुस्से में लाल हो गए. उन्होंने कहा कि हम इजाजत नहीं देंगे, आप नहीं बोल सकते हैं. गुस्से में लाल नंदकिशोर यादव ने कहा कि हम सदन स्थगित कर चले, वे इशारा करने लगे. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी मंत्री प्रेम कुमार को बोलने की इजाजत देने की गुहार लगाते रहे. लेकिन नंदकिशोर यादव नहीं माने. बुधवार को भी राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने सदन में अपशब्दों का प्रयोग किया था. सत्ता पक्ष ने जब विरोध किया,तब नंदकिशोर यादव गुस्से में लाल हो गए थे. उन्होंने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मंत्री जीवेश मिश्रा और कृष्णंदन पासवान की क्लास लगा दी थी. 

तेजस्वी यादव ने उठाई मांग 

बिहार विधानसभा में आज तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से एसआईआर का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि एक भी बिहारी का वोटर लिस्ट से नाम नहीं कटे, यह काम हो. मतादता मालिकों के बारे में हम सभी को सोचना चाहिए. बाबा साहब ने गरीबों को एक ही अधिकारी दिया था वो था वोट का अधिकार. सरकार की तरफ से बोलते हुए ससंदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार का एक भी सही मतदाता छूटे नहीं, सरकारी भी यही चाहती है. हम सभी को आश्वस्त करते हैं कि एक भी सही मतदाता नहीं छूटेगा.

विपक्ष का हंगामा जारी....

बुधवार को भी विपक्षी सदस्यों ने सदन में भारी हंगामा मचाया था. सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोक हुई थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लालू-राबड़ी राज की याद दिलाई थी. इस दौरान राजद सदस्यों और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा में नोकझोक भी हुई थी. राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने सदन में असंसदीय शब्द का प्रयोग किया, इसके बाद विवाद बढ़ गया था. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने विधायक से खेद प्रकट करने को कहा. इस दौरान स्पीकर सत्ता पक्ष पर भी भड़क गए, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से लेकर मंत्रियों तक की क्लास लगाई थी.