ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Bihar Politics: चिराग ने NDA की निकाली हवा...लोजपा(रामविलास) ने प्रेस कांंफ्रेंस से बनाई दूरी, शुरू किया प्रेशर पॉलिटिक्स

Bihar Politics: जातीय जनगणना पर केंद्र सरकार के फैसले को लेकर NDA ने बिहार के सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस की, लेकिन चिराग पासवान की लोजपा(रामविलास) ने दूरी बनाकर NDA की एकता पर सवाल खड़े कर दिए।

02-May-2025 07:11 PM

By Viveka Nand

Bihar Politics:  मोदी सरकार ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है. केंद्र सरकार के इस निर्णय को सभी दल अपने-अपने स्तर से भुनाने में जुटे हैं. बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, लिहाजा सत्ताधारी गठबंधन के नेता केंद्र सरकार के इस निर्णय को निचले स्तर तक ले जा रहे हैं. इसे लेकर आज 2 मई को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई. पीसी में एनडीए के घटक दलों के प्रवक्ता/नेता शामिल हुए. लेकिन एनडीए के इस प्रेस कांफ्रेंस से चिराग पासवान की पार्टी ने दूरी बना ली. लोजपा(रामविलास) के प्रवक्ता-नेता एनडीए के प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं हुए।

चिराग ने एनडीए गठबंधन की एकता की खोली पोल 

बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में जेडीयू-भाजपा-हम- रालोम प्रवक्ताओं का प्रेस कांफ्रेंस हुआ. पीसी में नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के निर्णय के बारे में बताया गया. मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों को बताया गया कि कांग्रेस -राजद जातीय जनगणना का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है. सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार को जातीय जनगणना कराने से कोई मतलब नहीं रहा. दूसरी तरफ जातीय जनगणना को लेकर सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित प्रेस कांंफ्रेंस से दूरी बनाकर लोजपा(रामविलास) ने एनडीए की एकजुटता की पोल खोल दी. किसी भी जिले में लोजपा(रामविलास) के नेता-प्रवक्ता एनडीए के प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं हुए। चिराग पासवान की पार्टी के एक वरीय नेता ने बताया कि हमारे नेता की तरफ से हमलोगों को प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने की मनाही थी.। कहा गया है कि आपलोग अपने स्तर से इस बात को ले जाएं कि चिराग पासवान की वजह से केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है. संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में शामिल न हों. 

चिराग ने शुरू किया प्रेशर पॉलिटिक्स 

विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि चिराग पासवान ने एक बार फिर से दबाव की राजनीति शुरू कर दी है. उनका हालिया बयान इसी ओर इशारा कर रहा है. अब एनडीए की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस से अपनी पार्टी को दूर रखकर चिराग ने बता दिया है कि, वे कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. वैसे लोजपा (रामविलास) किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को जातीय जनगणना कराने का श्रेय लेने देना नहीं चाहती है. हालांकि लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने कहा है कि इस तरह की कोई बात नहीं है. पार्टी के जिलाध्यक्ष व अन्य नेता विभिन्न जिलों में एनडीए के प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुए हैं. पार्टी पूरी तरह से एनडीए के साथ है और गठबंधन एकजुट है. 

एनडीए नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जातीय जनगणना का झूठा श्रेय लेने की कोशिश में तेजस्वी यादव और उनकी पूरी पार्टी जुटी हुई है, जबकि सच यही है कि लालू प्रसाद यादव यूपीए की सरकार में केवल अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए इससे समझौता करते रहे। अगर जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस और राजद गंभीर होती तो इस दिशा में काम करती। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षध नीरज कुमार ने एनडीए के प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नीतीश कुमार जातीय जनगणना की मांग उठाते रहे और बिहार में सबसे पहले इसे पूरा करके दिखाया है.