Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
29-Jun-2025 02:15 PM
By Viveka Nand
Bihar News: राजद विधायक समीर महासेठ ने विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की भद्द पिटवा दी. ऐसी फजीहत कराई कि नेता प्रतिपक्ष ने सपनों में भी नहीं सोचा होगा. महासेठ चले थे वैश्य वोटरों के ठेकेदार बनने, पर पटना में ऐसे औंधे मुंह गिरे, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी. राज्य भर से वैश्य समाज के लोगों का जुटान कराया, फिर भी एक हॉल तक नहीं भर पाये. तेजस्वी यादव समय से कार्यक्रम में पहुंचे, पर जैसे ही उन्हें जानकारी लगी कि हॉल खाली है, लिहाजा भरने के इंतजार में करीब 40 मिनट पर वीआईपी रूम में बैठे रहे. तब भी सभागार नहीं भरा, मजबूरन उन्हें मंच पर आना पड़ा.
समीर महासेठ ने कराई फजीहत
राजद विधायक सह पूर्व मंत्री समीर महासेठ की तरफ से आज राजधानी के बापू सभागार में वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया . सम्मेलन में राजद से जुड़े वैश्य समाज के सभी विधायक-विधान पार्षद व अन्य नेता मौजूद रहे. चीफ गेस्ट के तौर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे. लेकिन जिसके लिए कार्यक्रम था, वे ही नहीं आये. यानि वैश्य समाज से जुड़े लोग-प्रतिनिधि बापू सभागार में नहीं पहुंचे, या फिर समीर महासेठ के इस कार्यक्रम से दूरी बना ली. लिहाजा हॉल की चालीस फीसदी कुर्सियां खाली रह गई.
40 मिनट तक इंतजार करते रहे तेजस्वी
कुर्सी खाली रहने की भनक तेजस्वी यादव को पहले ही लग गई थी, लिहाजा बापू सभागार पहुंचने के बाद भी वे मंच पर नहीं पहुंचे. भीड़ जुटने का इंतजार करते रहे, करीब 40 मिनट तक वे बैठे रहे, लेकिन लोग नहीं पहुंचे. चूंकि देर हो रही थी, लिहाजा हॉल में मौजूद मुट्ठी भर लोग भी धीरे-धीरे खिसकने लगे. मजबूर होकर आयोजकों ने तेजस्वी यादव को मंच पर बुलाया. तेजस्वी के मंच पर आने के बाद भी हॉल की कुर्सियां खाली रही. हॉल के उपरी हिस्से की बात तो छोड़ दीजिए, ऊपर में एक भी लोग नहीं थे. नीचे की कुर्सियां भी खाली रह गईं. आगे की कतार को छोड़ दें, तो पीछे की अधिकांश कुर्सियां खाली रह गई।
बता दें, बापू सभागार की कुल क्षमता ही पांच हजार की है. लेकिन समीर महासेठ जो वैश्य वोटरों के ठेकेदार बनने की कोशिश में लगे थे, वे पांच हजार क्षमता वाले हॉल को आधा भरने में भी विफल रहे. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि राजद के वैश्य सम्मेलन में कितने लोग पहुंचे. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद ने वैश्य वोटरों पर डोरा डालने को लेकर यह कार्यक्रम कराया था. राजद विधायक समीर महासेठ इस कार्यक्रम के अगुआ बने थे. लेकिन यहां तो खेल हो गया. लोग ही नहीं पहुंचे. लिहाजा राजद नेता खाली कुर्सियों को अपनी बात सुनाते रहे.