ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar News: "अगली बार प्रचार करते दिखे तो लाश मिलेगी", बिहार में राजद प्रत्याशी पर दर्ज हुआ केस; लगे गंभीर आरोप

Bihar News: गया के बेलागंज में राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव पर जदयू वाहन चालक से मारपीट का आरोप, धमकी दी कि 'अगली बार लाश मिलेगी'। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है..

31-Oct-2025 08:39 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राजनीतिक तनाव हिंसा में बदलता जा रहा। गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह उर्फ विश्वनाथ यादव पर जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के प्रचार वाहन चालक से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना बंसी बीघा के पास घटी, जहां विश्वनाथ यादव और उनके दर्जनों समर्थकों ने चालक को गाली-गलौज कर पीटा, वाहन के स्टीकर-पट्टे छीन लिए और धमकी दी कि 'अगली बार दिखे तो लाश मिलेगी'। चालक श्रीराम कुमार ने बेलागंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


इस घटना की पूरी कहानी चालक श्रीराम कुमार ने पुलिस को बताई। झारखंड के चतरा जिले के कोनना गांव निवासी श्रीराम मनोरमा देवी के प्रचार अभियान में वाहन चला रहे थे। बीते दिनों वे जदयू नेता सुरेंद्र चंद्रवंशी के साथ प्रचार के लिए निकले। बंसी बीघा के पास वाहन सड़क किनारे खड़ा करने पर विश्वनाथ यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। श्रीराम के अनुसार, विश्वनाथ ने गुस्से में कहा, "तुम्हारी इतनी औकात है कि जदयू का वाहन चलाकर बेलागंज में प्रचार कर रहे हो?" जब श्रीराम ने सफाई दी कि प्रचार में कोई दिक्कत नहीं है तो समर्थकों ने मारपीट शुरू कर दी। वाहन से जदयू के स्टीकर और पट्टे भी उखाड़ लिए गए और धमकी देकर चले गए।


बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने पुष्टि की है कि प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। उन्होंने कहा, "जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के प्रचार वाहन चालक श्रीराम कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने मारपीट की, स्टीकर-पट्टे छीने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और जल्द ही अग्रिम कार्रवाई होगी।" थानाध्यक्ष ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात करने की बात कही। विश्वनाथ यादव की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजद समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं।


बेलागंज सीट पर राजद और जदयू के बीच कांटे की टक्कर है। राजद ने यहां सात बार जीत हासिल की है और जदयू की मनोरमा देवी पूर्व एमएलसी और दिवंगत नेता बिंदेश्वरी प्रसाद यादव की पत्नी हैं तथा इस बार विकास और जातीय समीकरणों पर दांव लगा रही हैं। जनसुराज पार्टी के मोहम्मद अमजद भी मैदान में हैं जो वोट तोड़ सकते हैं।