Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
28-Mar-2025 07:22 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने सूबे को बड़ी सौगात दी है. कोसी-मेची रिवर लिंक प्रोजेक्ट और पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर की मंजूरी दी है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा बिहार को दी गई दो बड़ी परियोजनाओं – कोसी-मेची रिवर लिंक प्रोजेक्ट और पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर के लिए हार्दिक बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है.
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 6,282 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला कोसी-मेची रिवर लिंक प्रोजेक्ट बिहार के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इससे अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा सहित अन्य सीमावर्ती जिलों में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी और बाढ़ की समस्या कम होगी। यह परियोजना कृषि उत्पादकता को नया आयाम देगी और लाखों किसानों को राहत देगी।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 3,712 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर बिहार की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और औद्योगिक, व्यापारिक एवं परिवहन गतिविधियों को गति देगा। यह कॉरिडोर 5 राष्ट्रीय राजमार्गों और 4 राज्य राजमार्गों को जोड़कर बिहार के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को लगातार विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। यह सरकार "सबका साथ, सबका विकास" की नीति पर चलते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी, जिससे प्रदेश की जनता को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।