ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar Election 2025: मोकामा हत्याकांड के बाद सख्त हुआ चुनाव आयोग, लाइसेंसी हथियार जब्त करने के निर्देश

Bihar Election 2025: बिहार के मोकामा हत्याकांड के बाद चुनाव आयोग ने हथियार जमा करने और कानून-व्यवस्था सख्ती से लागू करने के आदेश दिए। राज्य में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है और नए एफआईआर दर्ज किए गए हैं।

01-Nov-2025 01:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार के मोकामा हत्याकांड के बाद चुनाव आयोग ने राज्य में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। आयोग ने अधिकारियों को लाइसेंसी हथियार जमा कराने और अवैध हथियारों की बरामदगी सुनिश्चित करने का टास्क सौंपा है।


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा की। बैठक में चुनाव आयुक्त एसएस संधू और विवेक जोशी भी शामिल थे। इस दौरान सीईसी ने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।


चुनाव आयोग ने कहा कि आचार संहिता सख्ती से लागू की जाए। राज्य की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई जाए, अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। आयोग ने संवेदनशील और महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने, स्ट्रांग रूम और ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


दूसरी तरफ, मोकामा जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद चुनावी हिंसा को लेकर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी के समर्थकों की शिकायत पर पंडारक थाने में दर्ज की गई। शुक्रवार को दुलारचंद यादव की शव यात्रा के दौरान पंडारक में हंगामा हुआ था। मोकामा हत्याकांड में इसके पहले भी तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।