Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
24-Apr-2025 08:38 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है।
यह प्रशिक्षण 23-24 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बिहार के 229 बीएलओ, 12 ईआरओ और 2 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शामिल हुए। आयोग का उद्देश्य चुनाव प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और संगठित बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बीएलओ भविष्य में विधानसभा स्तर के मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करेंगे, जिससे राज्य भर में बीएलओ नेटवर्क को और अधिक मजबूत किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों को भी मिला चुनावी प्रशिक्षण
चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए बिहार के स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर (SPNO) समेत 58 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी एक दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें तीन अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) भी शामिल रहे। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया, जिसमें निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहे।
चुनाव आयोग के अनुसार, यह प्रशिक्षण आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासनिक और पुलिस तंत्र को चुनावी प्रक्रिया के हर पहलू में दक्ष बनाना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रहा है ।