ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar Election 2025: सोशल मीडिया पर EOU की सख्त निगरानी, चार यूट्यूब चैनल के खिलाफ केस दर्ज; वॉचलिस्ट में 135 प्रोफाइल्स

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही आर्थिक अपराध इकाई ने सोशल मीडिया पर निगरानी तेज कर दी। अब तक 21 FIR दर्ज की गई हैं और Deepfake और AI जनित कंटेंट पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

30-Oct-2025 02:57 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही राज्य में सोशल मीडिया गतिविधियों पर आर्थिक अपराध इकाई की निगरानी बढ़ा दी गई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल 24 घंटे सक्रिय है और अब तक हजारों रिपोर्ट्स तैयार की जा चुकी हैं।


EOU की टीम ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक, भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट्स की पहचान कर 25 मामलों में 21 एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये सभी मामले आदर्श आचार संहिता, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।


साथ ही, चार YouTube चैनलों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई। इन चैनलों पर ऐसे गीत और कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे, जिनसे विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की आशंका थी। EOU ने अब तक 184 आपत्तिजनक पोस्ट्स, लिंक और हैंडल्स के विरुद्ध कार्रवाई की है। इसमें X, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब शामिल हैं। संबंधित प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजकर कंटेंट हटाने, ब्लॉक करने या लॉक करने का निर्देश दिया गया है।


आर्थिक अपराध इकाई ने कहा कि इस बार AI तकनीक से बनाए गए Deepfake और AI Generated Videos पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे कंटेंट जो चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकते हैं या गलत सूचना फैला रहे हैं, उनके खिलाफ अब तक 6 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही 17 AI जनरेटेड वीडियो लिंक को हटाने के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस भेजा गया है।


EOU ने बताया कि कुल 135 सोशल मीडिया प्रोफाइल्स की पहचान की गई है, जिन पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसमें 40 सोशल मीडिया हैंडल्स, 28 यूट्यूब चैनल और 77 अन्य प्रोफाइल्स शामिल हैं। जो हैंडल बार-बार आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रहे हैं, उन्हें ‘वॉच लिस्ट’ में डाल दिया गया है, और दोहराव की स्थिति में विधिसम्मत रूप से ब्लॉक किया जाएगा।


EOU ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी अफवाह या भ्रामक सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।