Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
11-Nov-2025 02:09 PM
By SAURABH KUMAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी है। इस बीच सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में जेडीयू उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट पर मतदाताओं को पार्टी का पंपलेट बांटने का आरोप लगा। वीडियो वायरल होते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है और पोलिंग एजेंट के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है।
दरअसल, रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 270 पर मतदान के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जदयू प्रत्याशी पंकज मिश्रा के पोलिंग एजेंट गौतम कुमार पर मतदाताओं के बीच बैलेट पेपर (वोट पेपर) बांटने का आरोप लगा है।
घटना की जानकारी मिलते ही जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंधिया मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर पोलिंग एजेंट को मतपत्र बांटते हुए पकड़ लिया। इसके बाद बूथ पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना चुनाव अधिकारियों को दी गई है।
मौके पर पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे और पूरे मामले की जांच की है। जिला प्रशासन ने दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। अब चुनाव आयोग के निर्देश पर जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट गौतम कुमार के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है।