ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Bihar News: सेठ जी की पहचान बालू माफिया की ! खुद JDU से तो बेटा VIP और भाई RJD से टिकट की जुगाड़ में, उम्मीदवारी के लिए 'थैली' का मुंह खोला....

Bihar Election 2025: बालू के वैध-अवैध धंधे में लिप्त सेठजी खुद जेडीयू से, बेटा को वीआईपी से और भाई के लिए राजद से टिकट लेने की जुगाड़ में हैं. बालू माफिया के तौर पर चर्चित यह परिवार अब विधानसभा चुनाव में बड़ी एंट्री चाहता है.

11-Sep-2025 06:20 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है. चुनावी रणभेरी बजने से पहले सभी दल मैदान सजाने में जुटे हैं. संभावित प्रत्याशी टिकट कंफर्म कराने को लेकर नेताओं के दरवाजे पर दौड़ लगा रहे. टिकट के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. उम्मीदवारी के लिए कई धनसेठ थैली लेकर घूम रहे हैं. बिहार में सेठजी के नाम से मशहूर (वैसे तो बालू माफिया के रूप में पहचान है) एक नेता खुद, बेटे और भाई का टिकट जुगाड़ करने में जुटे हैं. तीनों एक ही जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनने की फिराक में दिन-रात एक किए हुए हैं. खास बात यह कि सेठ जी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से टिकट की फिराक में हैं. बेटा मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से तो भाई राजद से कंफर्म टिकट की जुगाड़ में है. 

बालू के अवैध धंधे के लिए चर्चित है सेठ परिवार...

बात बिहार के एक सेठ परिवार की. बिहार की राजनीति में सेठ जी के बारे में कई तरह की चर्चा होती है. बताया जाता है कि सेठजी जलेबी बनाते-बनाते नेता व माननीय बन गए. इतना ही नहीं माननीय के साथ-साथ बालू माफिया भी बन गए. बालू के वैध-अवैध धंधे में सेठ पिता-पुत्र का कोई जोड़ नहीं. बालू के अवैध धंधे में पिता-पुत्र जेल यात्रा भी कर चुके हैं. लंबे समय तक हवालात में रहने के बाद सेठ जी बाहर निकले. हाल में ही पुत्र भी जेल से रिहा हुए हैं. चूंकि चुनावी मौसम है, सभी नेता बहती गंगा में हाथ धोना चाहते हैं. थैली वाले नेता तो टिकट लेना बाएं हाथ का खेल समझते हैं. लिहाजा सेठ जी भी टिकट के लिए खूब दिमाग लगा रहे हैं. खुद तो टिकट की रेस में हैं ही, बेटे के लिए भी टिकट की जुगाड़ में हैं. सेठ जी के बारे में जानकारी लगी है कि वे अपनी ही पार्टी जेडीयू से टिकट की इच्छा पाल रखे हैं. इनके बारे में बताया जा रहा है कि जेडीयू नेतृत्व इन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है. क्यों कि पार्टी को लगता है कि जिस विधानसभा क्षेत्र से सेठ जी टिकट मांग रहे, वहां से दूसरा कोई उम्मीदवार ही नहीं है. बताया जाता है कि वह सीट राजद का कंफर्म सीट मानी जाती है. खोजने से भी जेडीयू को उम्मीदवार नहीं मिल रहा. ऐसे में सेठ जी की डिमांड पूरी हो सकती है. बात भोजपुर के संदेश विधानसभा क्षेत्र की हो रही है. 

जेल यात्रा कर लौटा पुत्र वीआईपी का उम्मीदवार बनेगा ?

अब सेठ जी के बेटा की चर्चा कर लेते हैं. बालू के अवैध धंधा में लंबे समय तक जेल में बंद पुत्र हाल ही में रिहा हुए हैं. अब वह भी टिकट की रेस में है. पुत्र विपक्षी गठबंधन के एक घटक दल वीआईपी से टिकट की जुगाड़ में है. पुत्र की नजर बड़हरा सीट पर है. जानकार बताते हैं कि सेठ जी अपने पुत्र के लिए भी पसीना बहा रहे. खुद तो सत्ता पक्ष से उम्मीदवार बनने की फिराक में ही, पुत्र को विपक्षी खेमे से चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं. इसके लिए वीआईपी पहली पसंद है. मुकेश सहनी की पार्टी से टिकट की इच्छा पूर्ति के लिए थैली का मुंह खोलने को तैयार बैठे हैं. 

भाई राजद से टिकट की रेस में

अब आइए..सेठ जी के भाई की चर्चा कर लेते हैं. सेठ जी के भाई राजद से जुड़े हैं. वे भी विधानसभा का टिकट चाहते हैं. वे राजद से टिकट लेने को इच्छुक हैं. इसके लिए रात-दिन पसीना बहा रहे. बताया जाता है कि उनकी नजर भोजपुर की दो विधानसभा सीट पर है. जहां से भी टिकट कंफर्म हो जाए, चुनाव लड़ लेंगे. अब देखना होगा, सेठ जी का सपना पूरा हो पाता है या नहीं.