Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
09-Nov-2025 01:01 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदाता कुल 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। दूसरे चरण में राष्ट्रीय जनता दल की साख दांव पर लगी है, क्योंकि वह सबसे ज्यादा 71 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
वहीं, इस चरण की 6 सीटों पर महागठबंधन के घटक दल आपस में ही आमने-सामने हैं। इन सीटों में कैमूर की चैनपुर, सासाराम की करगहर, पश्चिम चंपारण की नरकटियागंज, जमुई की सिकंदरा और भागलपुर जिले की कहलगांव और सुल्तानगंज शामिल हैं। इन इलाकों में महागठबंधन के नेताओं के बीच खुलकर जुबानी जंग देखने को मिल रही है।
कैमूर की चैनपुर सीट पर मुकेश सहनी की वीआईपी और राजद के बीच मुकाबला है। यहां वीआईपी ने गोविंद बिंद, जबकि राजद ने बृज किशोर बिंद को मैदान में उतारा है। पश्चिम चंपारण की नरकटियागंज सीट पर राजद और कांग्रेस आमने-सामने हैं। राजद की ओर से दीपक यादव, जबकि कांग्रेस से शाश्वत केदार चुनाव लड़ रहे हैं।
जमुई की सिकंदरा सीट पर राजद के उदय नारायण चौधरी और कांग्रेस के विनोद कुमार चौधरी के बीच टक्कर है। भागलपुर जिले की कहलगांव सीट पर राजद के रजनीश भारती और कांग्रेस के प्रवीण सिंह में सीधी भिड़ंत है।
भागलपुर की सुल्तानगंज सीट पर राजद के चंदन कुमार सिन्हा और कांग्रेस के ललन कुमार के बीच फाइट देखने को मिल रही है। सासाराम की करगहर सीट पर सीपीआई ने महेंद्र प्रसाद गुप्ता, जबकि कांग्रेस ने संतोष कुमार मिश्रा को मैदान में उतारा है।