ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के एम-3 संस्करण का उपयोग किया जाएगा। आइए जानते है क्या है खासियत।

29-Apr-2025 08:53 AM

By First Bihar

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर तमाम छोटी से बड़ी राजनीतिक पार्टी रणनीति तैयार करने में लगी हुई है। इस बीच सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों कुछ न कुछ ऐसे दावे कर रही है जिससे वोटर उनपर भरोसा करें और उनके साथ खड़े नजर आए। ऐसे में इन तमाम चीजों के बीच आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि बिहार में किस EVM के जरिए वोटिंग होनी है। 


जानकारी के मुताबिक, बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं और चुनाव को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई हैं। लेकिन इस बार के चुनाव में बिहार के अंदर  बहुत कुछ खास होगा लेकिन सबसे खास होगा इस बार यहां नई ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। इसके लिए जल्द ही बिहार के कई जिलों को EVM मशीन भी मिलने वाली है। यह एम-3 ईवीएम है। 


बताया जा रहा है कि, यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस ईवीएम है और बिहार चुनाव के मद्दे नजर 21 मई तक इसके मिलने की संभावना है। इसके बाद 25 मई से फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू हो जाएगी। करीब एक माह तक 25 इंजीनियर्स मिलकर इसका कार्य को करेंगे। इस ईवीएम की विशेषता जानकर आप भी खुश हो जाएंगे और वो ये है कि अगर इससे छेड़छाड़ किया गया या इसका एक भी स्क्रू खोला तो यह निष्क्रिय हो जाएगा। अब आगामी विधानसभा चुनावों में इसी ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।


इसके साथ ही एम-3 ईवीएम एक बार में अधिकतम 3840 वोट रिकॉर्ड कर सकती है और 64 उम्मीदवारों को सपोर्ट करती है। यह बड़े निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है, जहां उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है। भारत निर्वाचन आयोग ने एम-3 ईवीएम को ट्रैक करने के लिए ईवीएम ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर (ईटीएस) लागू किया है। यह सॉफ्टवेयर मशीनों की वास्तविक समय में निगरानी करता है और उनके आवंटन को पारदर्शी बनाता है। मशीनों का दो चरणों में रैंडमाइजेशन किया जाता है, जिससे किसी भी तरह की हेराफेरी की संभावना खत्म हो जाती है।


आपको बताते चलें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, और इससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राजनीतिक दल भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं, और एम-3 ईवीएम के उपयोग से इस बार मतदान प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता की उम्मीद है।