Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
07-Oct-2025 09:36 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने बीते दिन चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करते हुए बताया कि इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं मतगणना 14 नवंबर को होगी और 16 नवंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। चुनाव की घोषणा होते ही बिहार का सियासी माहौल गर्मा गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।
इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनडीए पर करारा हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व ट्विटर) पर तंज कसते हुए लिखा, "छह और ग्यारह NDA नौ दो ग्यारह"। लालू यादव ने कहा कि इन तारीखों से ही साफ है कि एनडीए की विदाई तय है। उनके मुताबिक, बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार सत्ता परिवर्तन निश्चित है।
लालू यादव ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को ठगा है। उन्होंने कहा कि "यह सरकार सिर्फ झूठ, भ्रष्टाचार और घोटालों की प्रतीक बन गई है।" राजद प्रमुख ने दावा किया कि इस बार जनता महागठबंधन को भरपूर समर्थन देगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को घर बैठा देगी।
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी लगातार नीतीश सरकार और भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि "जनता अब विकास के नाम पर झूठे वादों में नहीं फंसेगी। इस बार रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर वोट पड़ेगा।"
बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। पहले चरण में पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, औरंगाबाद जैसे जिलों में मतदान होगा। दूसरे चरण में सीवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी और भागलपुर जैसे जिले शामिल होंगे।
इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि एनडीए और महागठबंधन के अलावा जन सुराज पार्टी, जाप, भीम आर्मी और अन्य क्षेत्रीय दल भी अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं। जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर लगातार जनता के बीच जनसंवाद कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि “इस बार बिहार में एक नई राजनीति की शुरुआत होगी।”
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय हो सकता है। एनडीए जहां विकास और स्थिरता के नाम पर वोट मांग रही है, वहीं महागठबंधन बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहा है।
बहरहाल, लालू यादव के तंज ने बिहार की सियासत में नई गर्मी पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि ‘छह और ग्यारह’ की तारीखें किसके लिए शुभ साबित होंगी और किसके लिए विदाई का संकेत बनेंगी।