Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
13-Nov-2025 11:20 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: 14 नवंबर को होने वाली मतगणना को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कृषि उत्पाद बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतगणना प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी ने कहा कि मतगणना कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष और पूरी तरह पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
मतगणना स्थल पर ड्रॉप गेट स्थापित किए गए हैं और सभी गेटों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मतगणना से पूर्व से लेकर परिणाम घोषित होने तक 24 घंटे सुरक्षा निगरानी रखी जाएगी। केंद्रीय सुरक्षा बलों की बहुस्तरीय तैनाती के माध्यम से अंदर और बाहर दोनों ओर सुरक्षा चक्र को मजबूत किया गया है।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। मीडिया, प्रत्याशियों और मतगणना एजेंटों का प्रवेश सीसीटीवी निगरानी और पास सिस्टम के तहत होगा।
डीएम ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने कहा कि मतगणना कार्य को पूर्ण विधि-व्यवस्था, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा, ताकि मतगणना प्रक्रिया पर जनता का पूर्ण विश्वास बना रहे।