Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
14-Nov-2025 08:13 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, डाक मतपत्रों की संपूर्ण गिनती ईवीएम मतगणना के अंतिम दौर से पहले पूरी कर ली जाएगी। यह प्रक्रिया आरओ और एआरओ की मौजूदगी में उम्मीदवारों और उनके एजेंटों के सामने होगी।
ईवीएम गिनती के दौरान प्रत्येक राउंड में कंट्रोल यूनिट को मतगणना टेबल पर लाया जाएगा और एजेंटों को इसकी सील व विवरण की पुष्टि करने की अनुमति दी जाएगी। आयोग के अनुसार, एक राउंड की गिनती में औसतन 10 मिनट का समय लगेगा। ऐसे में किसी भी विधानसभा क्षेत्र का परिणाम ढाई से तीन घंटे के भीतर आने की उम्मीद है, जबकि सभी 243 सीटों के नतीजे 14 से 15 घंटे में आ सकते हैं।
पिछले चुनावों की तुलना में इस बार मतगणना प्रक्रिया अधिक तेज़ मानी जा रही है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में अंतिम परिणाम आने में 22 घंटे लगे थे, जबकि 15 घंटे में केवल 236 सीटों के नतीजे ही घोषित हो पाए थे। उस चुनाव में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए थे और कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते एक बूथ पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1400 से घटाकर 1000 कर दी गई थी।
साथ ही, प्रत्येक हॉल में 14 के बजाय केवल 7 मतगणना टेबल लगाए गए थे, जिसके कारण ईवीएम के एक राउंड की गिनती में 15 से 20 मिनट लगते थे। वर्ष 2015 के चुनाव में भी अंतिम नतीजे देर रात करीब 12 बजे जारी किए गए थे और पूरी प्रक्रिया में 16 घंटे का समय लगा था। उस समय राज्य में 39 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए थे।
मतगणना को पारदर्शी और निर्बाध बनाने के लिए आयोग ने इस बार अतिरिक्त व्यवस्था की है, और उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम समय पर और सुचारू रूप से घोषित किए जाएंगे।