ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar Election 2025: बिहार में बीजेपी की चुनाव प्रचार गाड़ी पर हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar Election 2025: जमुई के भलूका इलाके में बीजेपी की प्रचार गाड़ी पर कुछ युवकों ने हमला किया है. सोशल मीडिया पर हमले का वीडियो वायरल हो रहा है. भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

01-Nov-2025 04:28 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जमुई में शुक्रवार को बीजेपी की प्रचार गाड़ी पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना बरहट प्रखंड के भलूका इलाके की है।


जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने बीजेपी की प्रचार गाड़ी पर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की और गाड़ी पर लगे बैनर को फाड़ दिया। वीडियो में ‘Only RJD Lover’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि भलूका क्षेत्र यादव बहुल इलाका है। वहीं, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जमुई से भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने भी फेसबुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि “क्या यही बिहार की राजनीति का चेहरा है? क्या 20 साल पुराने शासनकाल की याद दिलाई जा रही है? सड़क नहीं, पानी नहीं, शिक्षा नहीं, पुल नहीं — गलत व्यवहार का जवाब जनता देने को तैयार है।


सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा कहा है। यूजर निलेश और आकाश ने इसे दुखद बताया, वहीं कुछ अन्य ने टिप्पणी की कि 14 तारीख को सब पता चल जाएगा। 


एक यूजर त्रिपुरारी सिंह ने इसे “जंगलराज की पहचान” बताया। उधर, बरहट थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में है और मामले की जांच की जा रही है।