Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
08-Nov-2025 06:37 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के घमासान में इस बार भोजपुरी कलाकारों की एंट्री ने सियासी रंग और गहरा कर दिया है। कुछ कलाकार चुनावी मैदान में सीधे उतर गए हैं, तो कुछ अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के लिए प्रचार की कमान संभाल रहे हैं।
छपरा सीट से राजद के टिकट पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव मैदान में हैं, जबकि जन सुराज के टिकट पर करगहर से भोजपुरी गायक रितेश पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री ज्योति सिंह भी चुनावी दंगल में उतर चुकी हैं। दूसरी ओर, पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव एनडीए प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
इस बीच, कटिहार में मीडिया से बातचीत के दौरान पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो खुद पागल हो चुका है, दूसरों को क्या पागल बनाएंगे। हम लोग तू-तड़ाम पर उतरने वाले नहीं हैं, मर्यादा में रहकर काम करते हैं।
दरअसल, कुछ दिन पहले खेसारी लाल ने बयान दिया था कि भोजपुरी के चारों सुपरस्टार को हम चार दिन में पागल कर देंगे। इसी बयान पर पवन सिंह ने पलटवार किया है। खेसारी के इस आरोप पर कि भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है, पवन सिंह ने जवाब दिया है।
पवन सिंह ने कहा कि हमको पूजा-पाठ भी करना है और विकास का भी काम करना है, दोनों हमारी जिम्मेदारी है। इससे पहले खेसारी लाल ने भी पवन सिंह पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा था कि पवन भैया ने मेरी पत्नी को लेकर मीडिया में जो कहा, वो सबको पता है।
इन्हीं के लिए मैंने लोकसभा चुनाव में जी-जान से प्रचार किया था। मेरे पिता जी ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया था, लेकिन उन्होंने छपरा में मेरे खिलाफ प्रचार किया। यही मेरे और उनके बीच का फर्क है।