ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

Bihar Election 2025: अररिया में एनडीए और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में अररिया के फारबिसगंज में एनडीए और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

11-Nov-2025 12:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के तहत अररिया में वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच फारबिसगंज में बवाल हुआ है. फारबिसगंज कॉलेज चौक के पास कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हुई है. हालांकि पुलिस-प्रशासन ने हालात को संभाल लिया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.


जानकारी के मुताबिक, बीजेपी प्रत्याशी विद्या सागर केसरी मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे लेकिन उनकी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगा था. जिस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आपत्ति व्यक्त की. बीजेपी कैंडिडेट ने भी कांग्रेस उम्मीदवार मनोज विश्वास की गाड़ी पर लगे झंडे पर ऐतराज जताया. इसी को लेकर दोनों दलों के समर्थक भिड़ गए.


सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और बीजेपी वर्कर्स के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. कांग्रेस के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी को वहां से खदेड़ दिया. फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया.


फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने कहा कि स्थिति सामान्य है. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुई थी. फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कहासुनी की घटना हुई है. दो गाड़ियों को सीज किया गया है. स्थिति अभी शांतिपूर्ण है. अग्रिम कारवाई की जा रही है. जो भी दोषी होंगे, उस पर उचित कार्रवाई होगी.


बता दें कि फारबिसगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है. बीजेपी से विद्या सागर केसरी और कांग्रेस से मनोज विश्वास मैदान में हैं. इसके अलावे जन सुराज पार्टी से मो. एकरामुल हक और राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से फातमा खातुन भी कैंडिडेट हैं. 2020 में इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी.