ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

Bihar Election 2025: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, DGP ने खुद रख रहे पैनी नजर; वोटिंग के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar Election 2025: दिल्ली में कार ब्लास्ट की घटना के बाद बिहार पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी किया है।

11-Nov-2025 12:43 PM

By First Bihar

Bihar Election 2025: दिल्ली में कार ब्लास्ट की घटना के बाद बिहार पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी किया है। डीजीपी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली की घटना के बाद बिहार में सुरक्षा के सभी मानकों को और सख्त कर दिया गया है, खासकर इस समय जब राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है।


डीजीपी ने बताया कि सोमवार देर रात से ही बिहार पुलिस ने राज्य के सभी जिलों में जांच और निगरानी अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने स्वयं कई स्थानों पर सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा- “दिल्ली में ब्लास्ट की सूचना के बाद हमने राज्य के सभी पुलिस कप्तानों को सतर्क कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।”


पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश के अनुसार, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। डीजीपी ने यह भी बताया कि बिहार में चल रहे चुनावी माहौल के कारण सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि “हमारा फोकस सिर्फ मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से संपन्न कराना है। कोई भी अप्रत्याशित घटना न हो, इसके लिए सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।”


सूत्रों के मुताबिक, राज्य पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क साधा है ताकि दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े किसी भी संभावित लिंक की जानकारी बिहार तक पहुंच सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर दें।