प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खुद को आग लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी Bihar News: बिहार में बकरी ने करा दी फसाद! दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; 20 लोगों पर केस दर्ज Bihar Politics: बिहार चुनाव में दुर्गति के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 43 नेताओं को जारी किया शो-कॉज नोटिस; लिस्ट में जिलाध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री तक के नाम Bihar Politics: बिहार चुनाव में दुर्गति के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 43 नेताओं को जारी किया शो-कॉज नोटिस; लिस्ट में जिलाध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री तक के नाम Bihar News: PPU ने जारी किया 2026 का एग्जाम शेड्यूल, जानिए.. कब होंगी यूजी-पीजी समेत अन्य परीक्षाएं Bihar News: PPU ने जारी किया 2026 का एग्जाम शेड्यूल, जानिए.. कब होंगी यूजी-पीजी समेत अन्य परीक्षाएं Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के दौरान कैसी रहेगी ग्रहों की चाल? जानिए.. शुभ मुहूर्त Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के दौरान कैसी रहेगी ग्रहों की चाल? जानिए.. शुभ मुहूर्त Bihar Crime News: बिहार में चौकीदार की संदिग्ध मौत, पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका किशनगंज में लोन देने के नाम पर लाखों की ठगी, चिटफंड कंपनी बंद कर भागे कर्मचारी, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
18-Nov-2025 03:15 PM
By First Bihar
Bihar Congress Showcause : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के आरोप में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने कुल 43 नेताओं और पदाधिकारियों को कारण-पत्र (शोकॉज नोटिस) जारी करते हुए उन पर चुनावी अवधि के दौरान पार्टी की आधिकारिक लाइन के विपरीत बयान देने, मीडिया तथा अन्य सार्वजनिक मंचों पर कांग्रेस की प्रतिष्ठा को क्षति पहुँचाने और संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्री कपिलदेव प्रसाद यादव ने बताया कि चुनाव के दौरान कुछ नेताओं द्वारा की गई गतिविधियाँ कांग्रेस की छवि, संगठनात्मक एकता और चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यवहार से पार्टी की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगता है, इसलिए समिति ने तथ्यों और शिकायतों के आधार पर सभी संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है।
समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी संबंधित व्यक्तियों को 21 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। समिति ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है या दी गई दलीलें संतोषजनक नहीं पाई जाती हैं, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासन तक शामिल हो सकता है।
अनुशासन समिति ने दोहराया कि पार्टी में अनुशासन, एकता और निष्ठा सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनाव जैसी महत्वपूर्ण अवधि में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पार्टी को न केवल नुकसान पहुँचाती है, बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी कमजोर करती है। ऐसे में समिति ने कहा है कि पार्टी के दिशा-निर्देशों के विपरीत किसी भी बयान, टिप्पणी या गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा और बिना किसी दबाव के संगठनात्मक मानकों के अनुरूप निर्णय लिए जाएंगे।
जिन नेताओं को जारी हुआ शोकॉज नोटिस
कांग्रेस ने जिन 43 नेताओं और पदाधिकारियों को कारण-पत्र भेजा है, उनमें कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी, महिला कांग्रेस नेताओं और विभिन्न प्रकोष्ठों के वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं। सूची इस प्रकार है:
अफाक आलम, पूर्व मंत्री
आनन्द माधव, पूर्व प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस
छत्रपति यादव, पूर्व विधायक
वीणा शाही, पूर्व मंत्री
डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद
गजानन्द शाही उर्फ मुन्ना शाही, पूर्व विधायक
सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, पूर्व विधायक
कंचना कुमारी, अध्यक्ष, बांका जिला कांग्रेस कमिटी
बच्चू कुमार बीरू, अध्यक्ष, सारण जिला कांग्रेस कमिटी
राज कुमार राजन, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष
नागेन्द्र पासवान विकल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष
मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी
प्रदुमन यादव, अध्यक्ष, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ
सकीलुर रहमान, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस
अशोक गगन, पूर्व प्रवक्ता
सूरज सिन्हा, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस
उर्मिला सिंह नीलू, महिला कांग्रेस
सुधा मिश्रा, महिला कांग्रेस
अब्दुल बाकी सज्जन
वसी अख्तर
रमेश सिंह
कैशर खान, पूर्व महासचिव, प्रदेश कांग्रेस
कुन्दन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ
राज कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस
आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, पटना ग्रामीण-1
कुमार संजीत
नीरज कुमार
राणा अजय कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी
रेखा पटेल, पूर्व सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी
रीना देवी, नालंदा जिला महिला अध्यक्ष
अजय प्रताप सिंह
शिवनीति सिंह, खगड़िया
सुदय शर्मा, पटना महानगर
सुनीता कुमारी
आदित्य पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष, सेवादल
राहुल मिश्रा, सोशल मीडिया
अरविंद पासवान
खुशबू कुमारी, सदस्य, प्रदेश चुनाव समिति
रवि गोल्डेन, नालंदा
निधि पांडेय
राजीव मेहता
धीरेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद
रवि सिंह राजपूत, औरंगाबाद
फिलहाल, सभी की निगाहें 21 नवंबर की निर्धारित समय-सीमा पर टिकी हैं, जब इन नेताओं के स्पष्टीकरण समिति के सामने प्रस्तुत होंगे। इसके बाद समिति अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी, जिसके आधार पर अंतिम कार्रवाई तय होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस बार किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है और अनुशासनहीनता को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है।