Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
18-Sep-2025 10:25 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच अब तक सीट शेयरिंग का फार्मूला तय नहीं हो पाया है। लेकिन इस अनिश्चितता के बीच कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आज पटना स्थित सदाकत आश्रम में दोपहर 1 बजे से कांग्रेस की प्रदेश इलेक्शन कमेटी (PEC) की पहली अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवारों के चयन पर विस्तार से चर्चा होगी।
39 सदस्य होंगे शामिल
PEC की बैठक में कुल 39 सदस्य शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि पूर्णिया से कांग्रेस सांसद पप्पू यादव को भी इस बैठक में बुलाया गया है। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 16 सितंबर को बिहार इलेक्शन कमेटी की घोषणा की थी।
प्रमुख नेता होंगे मौजूद
PEC में कई बड़े नेताओं को जगह मिली है, जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता मदन मोहन झा के अलावा बिहार के सभी कांग्रेसी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, CWC मेंबर, AICC सेक्रेटरी, NSUI और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
उम्मीदवारों की तलाश शुरू
आज की बैठक के बाद कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में अपने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। सीट शेयरिंग भले ही अभी तय न हुई हो, लेकिन कांग्रेस ने संकेत दे दिए हैं कि वह किसी भी स्थिति में चुनाव की तैयारियों में पीछे नहीं रहने वाली।
गठबंधन पर नजर
कांग्रेस का यह कदम महागठबंधन के भीतर राजनीतिक संदेश भी देता है। जहां तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली आरजेडी अभी सीट बंटवारे को लेकर उलझी हुई है, वहीं कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की शुरुआत कर यह जताने की कोशिश की है कि पार्टी अपनी जमीन मजबूत करने के मूड में है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की यह आक्रामक तैयारी महागठबंधन की राजनीति को किस दिशा में मोड़ती है और सीट शेयरिंग का फार्मूला कब तक फाइनल हो पाता है।