Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
18-Sep-2025 08:02 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सारी ताकत झोंक रहे कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी से लेकर देश भर के कांग्रेसी दिग्गज पटना में जुटने जा रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने राजधानी पटना में शक्ति प्रदर्शन की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत 24 सितंबर को एक्सटेंडेड कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाई गई है.
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर चुके हैं. इसके बाद ये भी तय हो चुका है कि राहुल, प्रियंका और खरगे समेत दूसरे बड़े नेता उन जिलों का दौरा करेंगे, जहां वोटर अधिकार यात्रा नहीं हुई थी. इसके बाद अब कांग्रेस की एक्सटेंडेड वर्किंग कमेटी की बैठक करने का भी फैसला लिया गया है.
कांग्रेस की ओर से इस बैठक को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बैठक में शामिल होंगे।
इतना ही नहीं, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता भी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे। इसे पार्टी के भीतर एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पटना में ऐसी बड़ी बैठक आयोजित करना केवल प्रतीकात्मक कदम नहीं है, बल्कि रणनीतिक भी है। बिहार की राजनीति लंबे समय से राष्ट्रीय विमर्श को प्रभावित करती रही है और कांग्रेस इस चुनाव से पहले राज्य में अपनी मौजूदगी को नए सिरे से मजबूत करना चाहती है।
पटना की धरती से इस बड़े दांव के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने, गठबंधन को और मजबूत करने और खुद को एक मज़बूत पार्टी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है।