ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Bihar Cabinet Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...गांव-गांव की बनेंगी सड़कें, 17 हजार करोड़ रू होंगे खर्च,जानें...

Bihar Cabinet Meeting बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. ग्रामीण सड़कों चो चकाचक करने का कैबिनेट ने फैसला लिया है.

13-Feb-2025 06:01 PM

By Viveka Nand

Bihar Cabinet Meeting : नीतीश कैबिनेट (nitish cabinet) की अहम बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (cm nitish kumar) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 51 महत्वपूर्ण एजेडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गांव-गांव की सड़कों को दुरूस्त करने का निर्णय लिया गया है. 

17 हजार करोड़ रू से बनेगी सड़क 

कैबिनेट की बैठक में आज ग्रामीण कार्य विभाग के अन्तर्गत 11,251 पथों की स्वीकृति दी गयी, जिसकी कुल लंबाई 19 हजार 867 किलोमीटर है। कैबिनेट से इन पथों की कुल लागत 17,266 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी। इससे सभी 38 जिलों में जितनी खराब सड़कें हैं, उनका सात साल तक दीर्घकालीन प्रबंधन एवं अनुरक्षण हो सकेगा.

बता दें, आज की कैबिनेट बैठक में अकेले ग्रामीण कार्य विभाग के 37 प्रस्ताव पास किए गए हैं. सभी ग्रामीण सड़कों के निर्माण से संबंधित है. बिहार कैबिनेट ने आज ग्रामीण कार्य विभाग से बनने वाली 19 हजार 867 किमी सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है. ग्रामीण कार्य विभाग के बाद शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के एजेंडा को पास किया गया है.