ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Bihar cabinet expansion: नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच 'विभाग' का हुआ बंटवारा, जानें किन्हें कौन सा विभाग मिला...

Bihar cabinet expansion: नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच आज गुरूवार को विभाग का बंटवारा हो गया . इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय की तरफ जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

27-Feb-2025 12:52 PM

By Viveka Nand

Bihar cabinet expansion: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. चुनाव से कुछ माह पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया.भाजपा कोटे से सात विधायक मंत्री बनाये गए हैं.अगले दिन यानि आज गुरूवार को भाजपा कोटे के सात विधायकों को विभाग अलॉट कर दिए गए हैं. 

भाजपा कोटे से इन मंत्रियों ने ली है शपथ 

बीजेपी कोटे से संजय सरावगी, डॉ सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा, राजू कुमार सिंह, मोतीलाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल औऱ कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली. बिहार सरकार में पहले से ही मुख्यमंत्री को लेकर 30 मंत्री थे. एक मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दिया और 7 नये मंत्रियों ने शपथ ली. लिहाजा बिहार में मंत्रियों की कुल संख्या 36 हो गयी. 


मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

नीतीश कैबिनेट के बीच मंत्रियों के लिए प्रस्ताविक विभागों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग सौं गया है। वहीं प्रेम कुमार को सहकारिता विभाग, रेणु देवी को पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग, नीरज कुमार बबलू को लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, नीतीश मिश्रा को उद्योग विभाग, नितीन नवीन को पथ निर्माण विभाग, जनक राम को अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, हरि सहनी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।


वहीं कृष्णनंदन पासवान को गन्ना उद्योग विभाग, केदार गुप्ता को पंचायती राज विभाग, सुरेंद्र मेहता को खेल विभाग, संतोष सिंह को श्रम संसाधन विभाग, नीतीश कैबिनेट में नए मंत्री बने संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सुनील कुमार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजू सिंह को पर्यटन विभाग, मोतीलाल प्रसाद को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जिवेश कुमार मिश्रा को नगर विकास एवं आवास विभाग, विजय मंडल को आपदा प्रबंधन, मंटू सिंह को सूचना एवं प्रावैधिकी और संतोष सुमन को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।