Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
24-Apr-2025 09:53 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज यानी (24 अप्रैल, 2025) को दोपहर एक बजे से कांग्रेस दफ्तर (सदाकत आश्रम) में महागठबंधन की अहम बैठक होने वाली है। बैठक में महागठबंधन के सभी 6 दल शामिल होंगे।
17 अप्रैल को आरजेडी कार्यालय में हुई बैठक के बाद सदाकत आश्रम में आज दूसरी बैठक होने जा रही है। को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, सीपीआईएमएल, सीपीआई और सीपीएम के नेता भी मौजूद रहेंगे। बैठक में कमेटी के सभी सदस्य भी रहेंगे।
इस बैठक में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा हो जाएगी। अध्यक्ष के अलावा समन्वय समिति में 12 सदस्य होंगे। घटक छह दलों से दो-दो सदस्य रहेंगे। बैठक में औपचारिक रूप से सीट शेयरिंग पर बातचीत हो सकती है। सीट बंटवारे में दलों के पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। किन मुद्दों को लेकर चुनाव में जाना है इस पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही बैठक में चुनावी रणनीति पर भी मंथन होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में पहली बार सीटों को लेकर औपचारिक बातचीत की जाएगी और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने पर चर्चा होगी। बैठक के बाद सभी नेता संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता भी करेंगे। महागठबंधन की बैठक में आरजेडी-कांग्रेस, वीआईपी और वामदलों के बीच सीट शेयरिंग को काफी कुछ फाइनल हो सकता है। बैठक के दौरान कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के जरिये ही महागठबंधन के अंदर सीटों से लेकर चुनाव की रणनीति भी बनाई जाएगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सीएम फेस पर चर्चा होगी? इसको लेकर अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। क्या महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी हैं इसका औपचारिक ऐलान होगा या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।